फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   District trial will be held on 7th for sub-junior boys football

Deoria News: सब जूनियर बालक फुटबाॅल के लिए सात को आयोजित होगा जिला ट्रायल

Fri, 04 Aug 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 04 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
District trial will be held on 7th for sub-junior boys football
देवरिया। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक फुटबाॅल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जनपद की टीम सात अगस्त को चुनी जाएगी। एक जनवरी वर्ष 2010 से 31 दिसंबर 2011 के बीच की जन्मतिथि वाले खिलाड़ी ही इसमें प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन

क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि खेल निदेशालय एवं प्रदेश फुटबाॅल संघ के समन्वय से नौ से 16 अगस्त तक आगरा में सब जूनियर बालक स्टेट फुटबाॅल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें प्रतिभाग के लिए जिला ट्रायल सात अगस्त को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 बजे से एवं मंडल ट्रायल आठ अगस्त को सुबह 10 बजे से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में होगा। जिला ट्रायल में वे खिलाड़ी ही हिस्सा लेंगे जिनकी जन्मतिथि एक जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2011 के मध्य होगी। जिले के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य भी अपने विद्यालय के खिलाड़ियों को इसमें प्रतिभाग के लिए भेज सकते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी को आयु के लिए हाईस्कूल प्रमाण पत्र, आधार या नगरपालिका की ओर से जारी जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। बिना इसके जिला स्तर के ट्रायल में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed