फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   district on 11th place in health dash board

हेल्थ डैशबोर्ड में जिले को मिला प्रदेश में 11वां स्थान

Fri, 29 Oct 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
district on 11th place in health dash board
हेल्थ डैशबोर्ड में जिले को मिला प्रदेश में 11वां स्थान
विज्ञापन

अगस्त में था 21वां स्थान, दस स्थान की छलांग
डीएम ने प्रगति पर जताया संतोष, कहा-आगामी माह में शीर्ष पांच में आने का होगा लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिली है। यूपीचएमआईएस की ओर से जारी नवीनतम हेल्थ डैशबोर्ड में जनपद को 11वां स्थान मिला है। अगस्त माह में जिला 21वें स्थान पर था। जिले ने एक माह में दस स्थान की छलांग लगाई है।

यह जानकारी देते हुए डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि हेल्थ डैशबोर्ड की रैंकिंग गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण, हिमोग्लोबिन टेस्ट, संस्थागत प्रसव, एचआईवी टेस्टिंग, परिवार कल्याण सहित 12 पैरामीटर्स के आधार पर जारी होती है। इन सभी मानकों पर जनपद ने विगत माह विशेष रणनीति के तहत अभियान चलाया, जिसके सार्थक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। जनपद के ब्लाकों में देसही देवरिया पहले स्थान पर रहा। दूसरा स्थान रुद्रपुर ब्लॉक और तीसरा स्थान भाटपाररानी ब्लॉक को मिला। डीएम ने इस उपलब्धि के लिए सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित प्रसव सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में आगे भी प्रयास जारी रहेगा और इस माह की रैंकिंग में जनपद का लक्ष्य शीर्ष पांच जनपदों में आने का रहेगा। डीएम ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव की सुविधा और बेहतर करने की दिशा में माइक्रोप्लान तैयार कर क्रियान्वित किया जा रहा है। इसमें आशा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन कर इसका प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed