फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   District level committee approved 181 projects worth 53.55 crores

Deoria News: 53.55 करोड़ की 181 परियोजनाओं को जनपद स्तरीय समिति ने दी मंजूरी

Fri, 26 May 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
District level committee approved 181 projects worth 53.55 crores
अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों के विकास के लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत तैयार हुआ प्रस्ताव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता वाली प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के तहत जनपद स्तरीय समिति की बैठक शुक्रवार को विधायक रुद्रपुर जयप्रकाश निषाद की उपस्थिति में विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आयोजित हुई। बैठक में अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में इस योजना के तहत विकास कार्य को और गति प्रदान किए जाने पर विमर्श किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना के तहत कार्य योजनाओं को मूर्त रुप दिए जाने के लिए अंतर्विभागीय समन्वय के साथ कार्य किए जाएं। इसमें किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता न हो। बैठक में विभिन्न विभागों की 181 कार्य परियोजनाएं, लागत 53.55 करोड पर समिति से सहमति ली गई। जिसे शासन स्तर पर प्रस्तुत कर स्वीकृत कराए जाने का निर्देश दिया गया। समिति की ओर से अनुशंसित विकास कार्यों में देवरिया सदर, रामपुर कारखाना, रुद्रपुर, भाटपाररानी, लार व बनकटा विकास खंडों में सद्भाव मंडप का निर्माण, पथरदेवा में कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना व जिला ग्राम विकास संस्थान, देसही देवरिया में 80 बेड हॉस्टल और गोष्ठी कक्ष का निर्माण शामिल है। इनकी सम्मिलित लागत 28 करोड़ 98 लाख रुपये आंकलित की गई है। 1.29 करोड़ रुपये की लागत से अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों के 14 स्वास्थ्य केंद्रों की मरम्मत के प्रस्ताव को अनुशंसित किया गया है। माध्यमिक शिक्षा के तहत दो करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय रामपुर महुआबारी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज टीलाटाली देसही देवरिया का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसी प्रकार आईसीडीएस, भूमि संरक्षण विभाग, यूपी नेडा, सहकारिता विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न विकास कार्यों को संचालित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन स्तर पर जो भी प्रस्ताव भेजे गए हैं संबंधित विभाग उसमें तत्परता बरतते हुए स्वीकृत कराएं और निर्माण कार्यो को प्रारंभ करने में अपनी तत्परता दिखाएं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, विधायक प्रतिनिधि नवीन, विधायक प्रतिनिधि अवधेश यादव, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल, डीपीओ कृष्णकांत राय, एआर कॉपरेटिव अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed