फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   District hospital patient descended

जिला अस्पताल में उमड़े मरीज

Mon, 25 Jul 2016 10:34 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 25 Jul 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
District hospital patient descended
जिला अस्पताल में उमड़े मरीज और तीमारदार। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों का रेला उमड़ पड़ा। भीड़ इतनी थी कि मरीजों को देखने में डॉक्टर्स के पसीने छूट गए। निर्धारित समय के बाद भी डॉक्टर मरीज देेखते रहे। वहीं, दो प्रमुख चिकित्सकों न रहने से दिक्कतें और बढ़ गई थीं।
विज्ञापन



वैसे तो हर सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ अधिक होती है, लेकिन इस बार भीड़ कुछ अधिक ही रही। सोमवार को कुल 1930 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। चेस्ट फिजिशियन डॉ. डीके सिंह ने रात को इमरजेंसी ड्यूटी की थी, इसलिए वे नहीं आए थे। वहीं, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके वर्मा छुट्टी पर थे। दो प्रमुख चिकित्सकों के न रहने की वजह से अन्य चिकित्सकों के पास मरीजों की भीड़ बढ़ गई थी।
विज्ञापन



फिजिशियन डॉ. एचके मिश्रा का मरीज देखते-देखते बुरा हाल हो गया था। इसके साथ ही आयुष विभाग और हृदय रोग विभाग में मरीजों की खासी भीड़ रही। डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि वैसे तो यहां रोज भीड़ होती है, लेकिन सोमवार की भीड़ कुछ अधिक ही रही है। हालत यह हो गई कि सुबह से एक बार मरीजों की भीड़ हुई तो फिर कम नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



निर्धारित समय के बाद भी मरीजों को देखा गया। इसके बाद जाकर किसी तरह से सभी मरीज देखे जा सके हैं। चिकित्सक को दिखाने आई द्रोपदी, इंद्रावती, संजू, रंजना, किरन आदि का कहना था कि पहले तो पर्ची कटवाने में घंटों का समय लगा, उसके बाद डॉक्टर के वहां तो कई घंटा इंतजार करना पड़ा है।


किसी तरह से डॉक्टर देख लिए हैं। इस बाबत कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी राय ने बताया कि हर सोमवार को रोज की अपेक्षा अधिक भीड़ रहती है। इस बार भीड़ अधिक रही है। एक डॉक्टर रात में इमरजेंसी ड्यूटी किए थे और एक अन्य डॉक्टर छुट्टी पर थे। इसलिए अन्य चिकित्सकों के वहां भीड़ अधिक हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed