फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   District Executive of Baranwal Vaishya Sabha resolved to strengthen the organization

Deoria News: बरनवाल वैश्य सभा की जिला कार्यकारिणी ने संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

Mon, 30 Oct 2023 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
District Executive of Baranwal Vaishya Sabha resolved to strengthen the organization
- कसया रोड स्थित बरनवाल बाग में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। बरनवाल वैश्य सभा की नई जनपद कार्यकारिणी को रविवार की शाम को कसया रोड स्थित बाग में समारोह पूर्वक शपथ दिलाई गई। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, पाल्यों को व्यवसाय के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अहिबरन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि बरनवाल समाज के जनपद के विकास में बड़ा योगदान है। जब भी संकट की स्थिति होती है, इस समाज के लोग तन, मन व धन से सदा आगे रहते हैं। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिभूषण बरनवाल व डॉ.ओमप्रकाश बरनवाल ने विभिन्न कस्बों के बरनवाल समिति के अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष को शपथ दिलाया। समारोह को विधायक सुरेंद्र चौरसिया, पूर्व विधायक डॉ.एसपी त्रिपाठी, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप कुमार बरनवाल आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्ष सुनील बरनवाल ने सभी का आभार जताया। इस दौरान राजू मणि, अखिलेश जायसवाल, जीवनलाल बरनवाल, विद्यासागर बरनवाल, श्री बरनवाल, अखिलेश बरनवाल, हेमचंद बरनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed