फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   district bar association : 45 nomination for several post

जिला अधिवक्ता संघ : सात अध्यक्ष और छह लोगों ने सचिव के लिए किया नामांकन

Fri, 30 Oct 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
district bar association : 45 nomination  for several post
जिला अधिवक्ता संघ : सात अध्यक्ष और छह लोगों ने सचिव के लिए किया नामांकन
विज्ञापन

देवरिया। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की गहमागहमी बढ़ गई है। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए सात, सचिव के लिए छह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए तीन, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए छह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दो, कोषाध्यक्ष के लिए एक, संयुक्त सचिव के लिए सात, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए सात, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए छह लोगों ने नामांकन किया। मतदान दस नवंबर को संभावित है।

एल्डर्स कमेटी के चुनाव अधिकारी सुभाषचंद्र राव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार द्विवेदी, अशोक कुमार दीक्षित, धनंजय सिंह, रामप्रसाद कुशवाहा, सिंगासन गिरी, सुरेंद्र त्रिपाठी, विजय शंकर चौरसिया ने नामांकन किया है। सचिव पद के लिए अरुण कुमार उपाध्याय, बीनू वर्मा, मनोज कुमार राय, नरेंद्र यादव, रीतेश कुमार मिश्र, शक्तिधर पांडेय रोशन ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए देवेंद्र नाथ तिवारी उर्फ सुनील, गिरिजेश कुमार दूबे, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए अशोक कुमार सिंह, प्रमोद कुमार यादव, सत्यप्रकाश शुक्ल, संदीप सिंह पाल, शशिभूषण मिश्र, विष्णु जायसवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अमर बहादुर सिंह, चंद्रप्रकाश मिश्र, संयुक्त सचिव के लिए अमरेंद्र धर द्विवेदी, अशोक कुमार पटेल, देवीशरण राय, निरंजन कुमार, प्रदीप कुमार ठाकुर, रामप्रवेश सिंह, संजय कुमार यादव ने नामांकन किया है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि कोषाध्यक्ष के लिए अभय कुमार पांडेय ने अकेले नामांकन किया है। इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए दिनेश पांडेय, गेनालाल, रामनगीना राय, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, शैलेश कुमार शर्मा, विजय बहादुर सिंह, युगुल किशोर सिंह, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए देवेंद्र यादव, बृजानंद्र प्रसाद निषाद, हरिनाथ चौरसिया, श्रवण कुमार तिवारी, सुमित्रा कुमारी पांडेय, योगेश पांडेय ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed