{"_id":"57b9e1664f1c1b8d63d4f175","slug":"disrupting-power-supply-in-150-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
कई गांवों की सप्लाई रही गुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर और देहात में बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है। लोकल फाल्ट ठीक नहीं होने के कारण दो दिन से करीब 150 गांव की आपूर्ति प्रभावित है। बिजली नहीं मिलने से उमसभरी गर्मी में लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा सोहनाग मोड़ पर लगा ट्रांसफार्मर जलने से नगर के दो मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप है। इससे नाराज लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाया है।
नगर और देहातों में शेड्यूल के अनुसार दिन में 10 से पांच और रात 10 से पांच बजे तक बिजली आपूर्ति देनी है, लेकिन लोकल फाल्ट और बार-बार आ रही तकनीकी खराबी के कारण लोगों को सुचारु रूप से पांच घंटे भी दिन और रात में आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। सलेमपुर बिजली उपकेन्द्र के भागलपुर और नाथ फीडर की आपूर्ति लोकल फाल्ट की वजह से दो दिन से ठप है। इन फीडरों से करीब 150 गांव के लोग जुड़े हैं। बिजली नहीं मिलने से इन गांवों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिपरा रामधर गांव के सोनू बाबा, बीरभद्र मिश्र, राकेश, सुमेश्वर मिश्र, दीपक, चंचल आदि का आरोप है कि शनिवार की रात को जेई और एसडीओ के सीयूजी नंबर पर लोग फोन कर रहे थे, लेकिन किसी भी अफसर का फोन रिसीव नहीं हुआ। बिजली प्रभावित होने से रात की नींद उड़ गई है। वहीं नगर के सोहनाग मोड़ पर लगा 400 केबीए का ट्रांसफार्मर शनिवार को दोपहर में जल गया। इसकी वजह से सलाहाबाद समेत दो वार्डों की आपूर्ति बंद हो गई। बिजली नहीं मिलने से रात में जहां लोगों की नींद पूरी नहीं हुई। वहीं पानी के लिए नगरवासियों को तरसना पड़ा। इस बाबत एसडीओ प्रभुनाथ प्रसाद ने बताया कि माइनर फाल्ट के कारण दोनों फीडरों की आपूर्ति ठप है। फाल्ट को ढूंढवाने के लिए पेट्रोलिंग कराया जा रहा है। नगर का जला हुआ ट्रांसफार्मर आ गया है। इसके रात में लगवा दिया जाएगा।
पूरे दिन ठप रही आपूर्ति
सलेमपुर। नगर और देेहत में शनिवार को पूरे दिन आपूर्ति ठप रही। इसकी वजह से नगरवासियों को पूरे दिन गर्मी में दो चार होना पड़ा। बिजली विभाग के कर्मचारियों की बातों पर गौर करे तो 132 बिजली केन्द्र पर तार बदलने के कारण मेन सप्लाई बंद किया गया है। शाम को 4 बजे आपूर्ति दी जाएगी। इसको लेकर नगरवासियों में नाराजगी है।
विज्ञापन
पटना का एक सप्ताह से जला ट्रांसफार्मर
मेहरौनाघाट। पटना गांव में लगा 100 केबीए का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से जला है। शिकायत के बाद भी विभाग अभी तक जला हुआ ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया। बिजली आपूर्ति ठप होने से गर्मी और अंधेरे के बीच गांव वालों की रात कट रही है। वहीं विभागीय कर्मचारियों की माने तो ओवरलोड के कारण बार-बार ट्रांसफार्मर जल जा रहा है। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।