फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dispute in the library over switching off the AC, rowdies stabbed a young man

Deoria News: एसी बंद करने पर लाइब्रेरी में विवाद मनबढ़ों ने युवक को चाकू घोंपा

Fri, 23 May 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 23 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dispute in the library over switching off the AC, rowdies stabbed a young man
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। एसी बंद करने पर कस्बे के एक लाइब्रेरी में बृहस्पतिवार की सुबह दो छात्रों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि लाइब्रेरी से पढ़ाई कर लौटकर क्रिकेट खेलते समय बाइक सवार मनबढ़ों ने एक युवक चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया।
डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरियारेफर कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के परसिया तारा गांव निवासी कुलदीप यादव (18) पुत्र केशव यादव बृहस्पतिवार को उसरहा चौराहे के पास एक लाइब्रेरी में पढ़ने गया था।
विज्ञापन

लाइब्रेरी में दूसरे गांव के भी कुछ युवक पढ़ने पहुंच गए। लाइब्रेरी में लगा एसी किसी ने बंद कर दिया। मनबढ़, कुलदीप से उलझ गए। दोनों पक्ष में नोकझोंक के दौरान आधा दर्जन की संख्या में मौजूद मनबढ़ों में कुलदीप पर चाकू से पेट और पीठ पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी पर कराया। इस मामले में घायल युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है, मगर अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed