फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Discussion on water tax and house tax in the municipal corporation meeting

Deoria News: नगरपालिका की बैठक में जलकर-गृहकर पर चर्चा

Fri, 27 Dec 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 27 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Discussion on water tax and house tax in the municipal corporation meeting
बरहज। नगरपालिका गौरा बरहज कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को गहमागहमी के बीच बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। जिसमें बोर्ड की नई नियमावली पर चर्चा किया गया। जबकि आम जनता के जेब पर पड़ने वाले खर्च को लेकर विचार-विमर्श करते हुए वार्ड सदस्यों द्वारा राय लिया गया। पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल और ईओ निरुपमा प्रताप के अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक किया गया। इसमें शासन की ओर से लागू किए गए संपत्ति कर की नई नियमावली पर विस्तृत चर्चा किया गया। पदाधिकारियों का कहना था कि नगरपालिका में कराये जाने वाले विकास कार्यों को लेकर सरकार कटिबद्ध है। इसमें पारदर्शिता लाने के लिए कर नियमावली में परिवर्तन किया गया है। आम जन से वसूले जाने वाले जलकर, गृहकर सहित अन्य कर पर लोगों से रायशुमारी किया गया। इस अवसर पर ईओ ने कराये जाने वाले विकास कार्यों पर भी जोर दिया। मौके पर अभिषेक सिंह बिट्टू, लव सोनकर, बलवंत सिंह, रामभवन, मनोज गुप्त, महेश यादव, जोखन बाबू, आनंद सिंह, संतोष सिंह गहमरी, अनूप शाहा, सरवन, अन्नू , रतन वर्मा आदि मौजूद रहे।्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed