{"_id":"697a5f6c4b088e202200e3ac","slug":"dirty-business-was-being-conducted-in-the-hotel-in-exchange-for-a-huge-amount-of-money-deoria-news-c-208-1-deo1010-173632-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मोटी रकम के बदले होटल में कराया जा रहा था गंदा धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मोटी रकम के बदले होटल में कराया जा रहा था गंदा धंधा
Thu, 29 Jan 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। मोटी रकम के बदले बैतालपुर के एक होटल में लंबे समय से अनैतिक धंधा कराया जा रहा था। इसका भंडाफोड़ नायब तहसीलदार और सीओ रुद्रपुर की संयुक्त टीम की छापेमारी के बाद हुआ। छापेमारी में होटल से कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया।
सूत्रों की माने तो होटल संचालक और उसके सहयोगी मोटी रकम के बदले अनैतिक कार्य कराते थे और इसके लिए बाकायदा नेटवर्क के जरिए लोगों को संपर्क कर बुलाया जाता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल में देर रात तक संदिग्ध गतिविधियां होती रहती थीं लेकिन भय के कारण कोई खुलकर शिकायत नहीं कर पा रहा था।
मंगलवार को स्थानीय लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव एवं नायब तहसीलदार गंगा राम के निर्देश पर सुरौली, गौरी बाजार तथा महिला थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने छापामारी कर सात जोड़ों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
जांच में चार जोड़े सही मिलने पर छोड़ दिया गया। इसके अलावा पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह की तहरीर पर होटल संचालक दुर्गेश कुमार पुत्र हरपाल सिंह बुलंदशहर एवं केशव कुमार पुत्र महेश पाल सिंह रसीदपुर धूरना अलीगढ़ और तीन जोड़ी युवक और युवतियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सूत्रों की माने तो काफी दिनों से होटल में आने वाले युवक-युवतियों को ठहरने, खाने और अन्य सुविधाओं के बदले मोटी रकम ली जाती थी। इस पूरे नेटवर्क में कुछ दलालों की भी भूमिका सामने आ रही है, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस यहां पहुंचने वाले माध्यमों और इस धंधे में कौन-कौन लोग शामिल हैं, उनकी तलाश कर रही है।
कार्रवाई के बाद होटल को सील कर दिया गया है। पकड़े गए युवक-युवतियों से भी पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से रिमांड मिलने के बाद जेल भेज दिया गया। सीओ हरिराम यादव ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी सघन जांच अभियान चलाया जाएगा।