फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Director arrested in connection with two deaths at a drug de-addiction centre

Deoria News: नशा मुक्ति केंद्र में दो मौतों के मामले में संचालक गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 01 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Director arrested in connection with two deaths at a drug de-addiction centre
देवरिया। शहर के बेलडाड़ रोड स्थित अवतार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती दो लोगों की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने केंद्र के संचालक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मामलों में परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज कुमार मिश्र (30) निवासी समउर गोपालपुर, थाना कटेया, जिला गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है। वह अवतार नशा मुक्ति केंद्र का संचालक बताया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, तिलई बेलवा निवासी सुरेश यादव को 16 मई को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। 21 मई की रात केंद्र से परिजनों को उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना दी गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में सुरेश के पुत्र की तहरीर पर 29 मई को कोतवाली में धारा 105 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राघवनगर निवासी रितेश राव को 11 मई को उसी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। 25 मई को केंद्र से परिजनों को उनकी तबीयत खराब होने की सूचना मिली। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में भी परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

सीओ सिटी संजय रेड्डी ने बताया कि विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर नशा मुक्ति केंद्र के संचालक पंकज कुमार मिश्र को रविवार को कोतवाली परिसर से गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच जारी है। अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed