{"_id":"63ffa41fb6009e4b4c064924","slug":"direction-of-awas-completion-deoria-news-c-7-1-71602-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ तक पूरा करें आवासों का निर्माण : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ तक पूरा करें आवासों का निर्माण : सीडीओ
Thu, 02 Mar 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
सीडीओ ने की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सीडीओ रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। साथ ही आठ मार्च तक आवासों को पूरा कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। तय समय पर कार्य पूरा न होने पर अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2022-23 में 933 आवासों को द्वितीय किस्त जारी की गई है। शेष 2,636 आवासों के शत-प्रतिशत द्वितीय किस्त भुगतान के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए।
वर्ष 2021-22 के तहत छह आवासों को अब तक तृतीय किस्त जारी नहीं हो पाई है। इनमें बनकटा 02, बरहज 00, भलुअनी 01, भटनी 01, पथरदेवा 00, सलेमपुर 02 आवास शामिल हैं। सीडीओ ने समस्त खंड विकास अधिकारियों का निर्देशित किया गया कि तीन दिन के अंदर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें।