फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   digital xray machine not repaired

Deoria News: डिजिटल एक्स-रे मशीन बनाने आई इंजीनियरों की तीन सदस्यीय टीम बैरंग लौटी

Fri, 03 May 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 03 May 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
digital xray machine not repaired
इंजीनियरों ने एक्स-रे मशीन में लगी ट्यूब का हेड खराब होने की कही बात
विज्ञापन

स्पेन से मंगाया जाएगा पार्ट्स, मशीन ठीक होने में दस से बाहर दिन लगेगा
पोर्टेबल मशीन से चल रहा काम, मोबाइल पर दी जा रही रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज की डिजिटल एक्स-रे मशीन करीब एक पखवाड़े से खराब है। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज पहुंची इंजीनियरों की तीन सदस्यीय टीम ने एक्स-रे मशीन की जांच की। जांच के दौरान मशीन के ट्यूब का हेड खराब मिला। इसकी रिपोर्ट बनाकर टीम के सदस्यों ने भेज दी है।
सदस्यों की मानें तो यह स्पेन से मंगाया जाएगा। इसके आने में और मशीन के ठीक होने में दस से बारह दिन का समय लग जाएगा। विडंबना यह है कि मशीन नहीं चलने से मरीजों को प्लेट उनके साथ आए तीमारदारों को पकड़नी पड़ रही है।
विज्ञापन

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर 24 घंटे जांच की सुविधा है। करीब एक पखवारे से मशीन खराब है। मशीन का कोई पार्ट जल गया है। इससे इमेज नहीं बन पा रही है। इससे मरीजों को सुविधा का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं, ओपीडी के आर्थो, चेस्ट, मेडिसिन सहित अन्य विभागों से डॉक्टर, मरीजों को एक्स-रे लिख रहे हैं। लेकिन गर्दन, कमर, सीना, कूल्हा, कंधा, पेट आदि की जांच नहीं हो पा रही हैं। पोर्टेबल डिजिटल मशीन से किसी तरह काम चलाया जा रहा है। एक्स-रे करने के बाद फिल्म नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
इंजीनियर आए थे। एक्स-रे मशीन के पार्ट्स खराब होने की रिपोर्ट दी है। जिसे शीघ्र मंगाया जाएगा। जल्द ही मशीन बनाकर एक्स-रे चालू करा दिया जाएगा।
-एचके मिश्रा, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed