फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dialysis service started... 8.24 lakh Ayushman Bharat card holders also made

Deoria News: डायलिसिस सेवा शुरू... 8.24 लाख आयुष्मान भारत कार्ड धारक भी बनाए

Fri, 20 Mar 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Dialysis service started... 8.24 lakh Ayushman Bharat card holders also made
विकास भवन में नौ वर्ष सरकार के पूरे होने पर कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। 
प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम का दूसरा दिन
विज्ञापन

3 लाख किशोर-किशोरियों को आयरन फोलिक एसिड की गोलियों का किया गया वितरण
मुख्य चिकित्साधिकारी प्रदेश सरकार के नेतृत्व में जनपद द्वारा हासिल उपलब्धियों की दी जानकारी
महराजगंज। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में विगत नौ वर्षों की उपलब्धियों को बताने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सदर की छात्राओं द्वारा देवी दुर्गा को समर्पित सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति से किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश द्विवेदी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा जनपद में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में गत नौ वर्षों में हुए उल्लेखनीय कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को प्रति परिवार प्रतिवर्ष 05 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। जनपद में इस योजना के अंतर्गत लगभग 8.24 लाख कार्ड धारक आच्छादित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद में ट्रामा सेंटर, ड्रग वेयरहाउस, 50 बेड का आईसीयू, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का सुदृढ़ीकरण तथा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सहित अनेक महत्वपूर्ण निर्माण कार्य संपन्न किए गए हैं। यह भी जानकारी दी कि जनपद में वर्ष 2022 से डायलिसिस सेवा प्रारंभ की गई है। इसके अतिरिक्त ट्रामा एवं आपातकालीन सेवाओं का भी व्यापक विस्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति माह लगभग 03 लाख किशोर-किशोरियों को आयरन फोलिक एसिड की गोलियों का वितरण किया जा रहा है, जिससे एनीमिया की समस्या के नियंत्रण में सहायता मिल रही है। कार्यक्रम के दौरान संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया तथा टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत उपस्थित जनसमूह को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई और मिशन शक्ति से संबंधित पुस्तिका का का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीरेंद्र आर्या, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, प्रोबेशन अधिकारी तथा एमओआईसी डॉ. केपी सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, आशा एवं एएनएम कार्यकर्ता तथा अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed