फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dew drops fell like rain, mercury dropped by four degrees

Deoria News: बारिश जैसी गिरीं ओस की बूंदें, चार डिग्री लुढ़का पारा

Sun, 04 Jan 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 04 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Dew drops fell like rain, mercury dropped by four degrees
देवरिया। जनपद में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। रविवार को मौसम में अचानक आए बदलाव से ठंड का असर और तेज हो गया है। शाम ढलते ही बारिश जैसी ओस की बूंदें गिरने लगीं, जिससे वातावरण में नमी और ठंड बढ़ गई। सुबह से ही चल रही ठंडी हवा ने लोगों को पूरे दिन ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। ठंडी हवा और ओस के प्रभाव से तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दो दिन पहले अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था लेकिन अचानक बदले मौसम ने ठंड का असर बढ़ा दिया। सुबह के समय आसमान साफ रहा, बावजूद इसके ठंडी हवाओं के चलते गलन बनी रही।
विज्ञापन

सड़कों और बाजारों में लोग ऊनी कपड़ों, जैकेट और शॉल में लिपटे नजर आए। ठंड बढ़ने से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को झेलनी पड़ी। ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते दिखे। वहीं शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में चाय की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई। लोग गर्म चाय और अलाव के सहारे सर्दी से राहत पाने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम जानकारों के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट आई है। अगले कुछ दिनों तक मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। दिन में धूप निकलने की संभावना जताई जा रही है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का असर बरकरार रहेगा। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed