फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Devotional atmosphere in temples due to cleanliness and worship

Deoria News: मंदिरों में सफाई, पूजन-अर्चन से भक्तिमय हुआ माहौल

Thu, 18 Jan 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 18 Jan 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Devotional atmosphere in temples due to cleanliness and worship
देवरिया। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चलाए जा रहे स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत मंदिरों की सफाई की गई। इसके अलावा कई मंदिरों पर भजन कीर्तन भी शुरू हो गया है। ऐसे में जिले का माहौल राममय हो गया है।
विज्ञापन


सदर सांसद डा. डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस ने प्रभु राम का नकारा था। भाजपा के प्रयास से अब 550 वर्षों की प्रतीक्षा पूरी हो रही है। पूरा देश राममय हो गया है। नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि इस क्षण की प्रतीक्षा देशवासियों को लंबे अर्से से थी। भाजपा नेता अभय नाथ त्रिपाठी ने कहा कि पूरा देश भगवा रंग में सराबोर हो गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर रेलवे स्टेशन परिसर में शिव मंदिर में भजन कीर्तन शुरू कराया। लार नगर के पूर्व चेयरमैन सरोज देवी के नेतृत्व में मठ वार्ड के मंदिर पर सुंदर कांड का पाठ किया गया। बैतालपुर की चेयरमैन सरिता पासवान जगदीश यादव, चंद्रभूषण सिंह, देवेंद्र सिंह, पं. कौशलनाथ पांडेय, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र के महेशपुर गांव में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता अनिल श्रीवास्तव के नेतृत्व में काली मंदिर पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान वीरेंद्र प्रसाद, रामदरश, चंदन दुबे, बुद्धिराम गुप्त, उमेश यादव, खुबलाल गुप्त, पारस दुबे आदि मौजूद रहे। तरकुलवा विकास खंड के रामपुर खास गांव में शिव मंदिर परिसर में बुधवार को भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र प्रताप राव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई की। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, पूर्व प्रधान जयंत सिंह, गणेश राव, दिवाकर राव, रवि तिवारी, कमलेश गोंड आदि मौजूद रहे।
उधर मेडिकल कॉलेज परिसर में भी विभिन्न आयोजन हो रहे हैं । परिसर स्थित आवास में जाकर लोगों को अयोध्या से आया अक्षत वितरित किया गया। प्रशासनिक भवन में प्रवेश करते ही रंगोली बनाई गई है और किनारे गमले रखे गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रभातफेरी निकाली जाएगी और भजन कीर्तन भी होगा।
भटनी नगर के वार्ड संख्या तीन हतवा वार्ड स्थित शिव मंदिर में लोगों बुधवार को श्रमदान कर साफ-सफाई की। इसके साथ प्रधानमंत्री के आह्वान पर लोगों ने मंदिर में पूजन कराने की रणनीति बनाई। इस दौरान राकेश तिवारी, दीपक श्रीवास्तव, योगेश प्रजापति, अभय तिवारी, आशीष पासवान, अजित सैनी, निर्मल कुशवाहा, शेषनाथ कुशवाहा, विनोद मद्धेशिया, राकेश सिंह, राकेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
भाटपार रानी में भाजपा नेताओं ने नगर के बाबा हरि ब्रह्म मंदिर पर झाड़ू लगाकर अंदर और बाहर सफाई की। उसके बाद उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना कर राम मंदिर के उद्घाटन समारोह को सफल बनाने की मंगल कामना की। इस दौरान भाजपा नेता एवं पूर्व जिला जज अशोक कुशवाहा, डॉ. अरविंद सहाय ,सभासद दुर्गेश्वरी सोनी, संजय कुशवाहा, जुड़वा कुशवाहा ,राजकुमार गुप्ता, बबलू ,रियासत अली, आदि ने सफाई अभियान में भाग लिया।

मदनपुर में पूजित अक्षत कलश यात्रा में उमड़ी भीड़

बरहज के मदनपुर कस्बे में बुधवार को पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने घर-घर न्यौता के रुप में अक्षत वितरित करते हुए 22 जनवरी को देवालयों और घरों पर भजन-कीर्तन करने की अपील की। जय श्रीराम के नारे से समूचा कस्बा गुंजायमान रहा। अनंत आदर्श इंटर कालेज गनियारी विद्यालय परिसर से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। जो मुख्य चौक, गोला, मठियां, रमईपुर, केवटलिया सहित कस्बा के विभिन्न वार्डों से होकर वापस इंटर कालेज परिसर में पहुंची। मौके पर महेश मणि त्रिपाठी, विश्वविजय निषाद, कमलेश सिंह, अमरेंद्र सिंह गुड्डु, सदानंद सिंह, चंद्रशेखर कश्यप, ऋषि कुमार सिंह, भगवान यादव, जितेंद्र शर्मा, अंकेश राव, दीपू शुक्ला, राजेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed