फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Devotees gathered on the banks of Saryu, took a dip of faith

Deoria News: सरयू के तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 30 Jan 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 30 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered on the banks of Saryu, took a dip of faith
बरहज। मौनी अमावस्या पर बुधवार को नगर स्थित सरयू तट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। लोगों ने स्नान के बाद दान-पुण्य भी किया। नदी तट पर भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। करीब 40 हजार श्रद्धालुओं सरयू तट पर उमड़ पड़े।
विज्ञापन

नगर स्थित नदी तट पर मौनी अमावस्या के अवसर पर स्नान के लिए आधी रात से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। सूर्य उगने से पहले मौन धारण कर नदी तट पर आए लोगों ने बुधादित्य योग में डुबकी लगाई। लोगों में आस्था और भक्ति का ऐसा जुनून था कि स्नान के लिए करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर लोग तट पर पहुंच रहे थे। हालांकि दोपहर बाद तक स्नान का सिलसिला जारी था।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी मां सरयू नदी में अमृत स्नान कर दान-पुण्य किया, जबकि पूरे दिन मेले का आनंद उठाया। एसडीएम अंगद यादव, तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य, पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल, ईओ निरुपमा प्रताप, इंस्पेक्टर राहुल सिंह आदि मौके पर जमे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर थी रोक
मौनी अमावस्या पर बरहज स्थित सरयू नदी तट पर उमड़ने वाले श्रद्धालुओं को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क था। तहसील, लवरछी, पैना मार्ग पर पुलिस कर्मियों की तैनाती थी।
इस मार्ग से नगर में छोटे-बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक था, जबकि भीड़ में सादे कपड़े में पुलिसकर्मी हालात पर नजर रखे हुए थे। एहतियात के तौर पर स्थानीय पुलिस, अन्य थानों के अलावा फायर ब्रिगेड की वाहन लगाए गए थे।

काली चरण बाबा घाट पर लगाई ड़बकी
भागलपुर संवाद के अनुसार, माघ की मौनी अमावस्या पर सरयू तट पर हजारों भीड़ ने आस्था की डुबकी लगाई। भागलपुर में स्थित काली चरण बाबा घाट पर मंगलवार रात से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। बुधवार भोर में दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू में डुबकी लगानी शुरू कर दी।


पूजन कर किया दान-पुण्य
तरकुलवा संवाद के अनुसार, मौनी अमावस्या पर छोटी गंडक, त्रिमुहानी और खनुआ नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
यहां लोगों ने स्नान कर दान-पुण्य किया। नदी घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं नगर पंचायत क्षेत्र हेतिमपुर में छोटी गंडक नदी घाट पर नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने नदी घाट पर अस्थाई चेंजिग रूम की व्यवस्था कराई थी। यहां भोर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed