फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   development work start in deoria

Deoria News: बदल रहा देवरिया... चिकित्सा, रोजगार, खेल, यातायात को सुगम बनाने की ओर बढ़ रहे कदम

Sun, 09 Apr 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 09 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
development work start in deoria
राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आ
- जीआईसी में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गिनाईं उपलब्धियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देवरिया का स्वरूप अब बदल रहा है। ऋषि मुनियों के नाम इस धरा को बाबा राघवदास की कर्मस्थली व महर्षि देवरहा बाबा की तपोभूमि से नई पहचान मिली, लेकिन भविष्य में यह कई नए कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है। मेडिकल कॉलेज की शुरूआत, बैतालपुर चीनी मिल के पुन: खुलने एवं यहां पर सुगर काम्पलेक्स का निर्माण होने से विकास के आयाम को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि आज भारत पूरी दुनिया के सामने माॅडल बना हुआ है। विपरित परिस्थितियों में कैसे काम किया जा सकता है, यह दुनिया हमसे सीख रही है। मेडिकल कॉलेज खुलने, नया स्पोर्ट्स स्टेडियम बनने, बाईपास को मंजूरी मिलने, भटनी में ओवरब्रिज, जिले में प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हेल्थ एटीएम सहित नई मशीनों के आने से जांच में सुविधा होगी।
विज्ञापन

जीआईसी में आयोजित जनसभा में संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने हर किसी को जीने का अधिकार के विश्वास को बढ़ावा दिया है। कुशीनगर में महात्मा बुद्घ के नाम पर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के खुलने से देवरिया को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। जिला अस्पताल नए सिरे से बनाने के लिए भूमि की तलाश पूरी कर ली गई है। ट्रामा सेंटर बनाने के लिए धन स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी तो यह शुरूआत है। देवरिया में फ्लाईओवर भी बनेगा। इससे रेलवे ढाले पर जाम की समस्या का समाधान होगा। जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है। जनता को आश्वस्त किया कि जिले के विकास के लिए जो भी प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन की ओर से दिया जाएगा, उसके लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। जनपद का सर्वांगीण विकास हो, यहां के युवा स्वयं अपना रोजगार खड़ा कर सके, इसके लिए उन्हें स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग देकर प्रशिक्षित किया जाएगा।
ट्रेनिंग सेंंटर में जनपद के युवाओं को विभिन्न तकनीकों की जानकारी देकर उन्हें स्वावलंबी बनाया जाएगा। साथ ही यहां से निकले युवा दूसरी जगहों पर भी अपने स्किल का उपयोग कर रोजगार हासिल कर सकेंगे।


दोआबा के 52 गांवों को मिलेगी बाढ़ से सुरक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि 4.80 करोड़ की लागत से राप्ती नदी के बाएं तट पर निर्मित तिघरा मराछी तटबंध के ग्राम एकौना में कटान स्थल पर बाढ़ से मुक्ति मिलेगी। इस परियोजना से दोआबा के 52 गांवों के लगभग दो लाख की आबादी को बाढ़ से सुरक्षा मिलेगी। वहीं, 15 सौ हेक्टेयर खेती हर साल नुकसान से महफूज हो जाएगी।


खेल प्रतिभाओं में आएगा निखार
सीएम ने कहा कि भाटपाररानी के मल्हना-मल्हनी में 6.77 करोड़ की लागत से जिले का दूसरा स्पोर्ट्स स्टेडियम बनकर तैयार हो चुका है। इससे ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलेगा। यहां दर्शक दीर्घा, टॉयलेट ब्लाक, मुख्य गेट, प्रशासनिक भवन के ऊपर जिम्नेजियम हॉल, गार्ड रूम, स्टोर रूम आदि का निर्माण कराया गया है।



शुगर कांप्लेक्स से मिलेगा रोजगार
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बैतालपुर चीनी मिल परिसर में ही शुगर कांप्लेक्स बनाया जाएगा। एक ही जगह पर एथेनॉल, फ्रोजन प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इससे रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।


इन प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
- करीब डेढ़ करोड़ की लागत से तैयार मरजादी देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहोर धनौती का लोकार्पण।
- 58.83 करोड़ की लागत से बरहज तहसील के घाघरा नदी के संगम स्थल से ग्राम कुर्ह परसिया तक बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य।
-15.25 करोड़ की लागत से रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र में प्यासी-मझौली मार्ग पर छोटी गंडक नदी सेतु का निर्माण कार्य।
- 11.95 करोड़ की लागत से हुए घाघरा नदी के बाएं तट पर निर्मित तुर्तीपार-चुरिया तटबंध पर 7.800 किमी के मध्य कटाव निरोधक कार्य।
- 6.59 करोड़ की लागत से ग्राम तेनुआ के पास कराए गए बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य।
- 6.77 करोड़ की लागत से भाटपाररानी के मल्हना मल्हनी में स्टेडियम का निर्माण कार्य।
- 5.15 करोड़ की लागत से राजकीय इंटर काॅलेज रूद्रपुर का निर्माण कार्य।
- 5.39 करोड़ की लागत से देवरिया नगर क्षेत्र के क्लब घर में पार्क व मल्टीपरपज हाल का निर्माण कार्य।
- 5.15 करोड़ की लागत से रूद्रपुर में राजकीय इंटर कालेज का निर्माण कार्य।
- 1.08 करोड़ की लागत से राजकीय आईटीआई देवरिया में फीटर फाउंड्रीमैन व टेेक्निशियन कार्यशाला का निर्माण।
- 11.95 करोड़ की लागत से घाघरा नदी के बाएं तट पर निर्मित तुर्तीपार तटबंध के मध्य कटाव निरोधक कार्य।
- 4.80 करोड़ की लागत से राप्ती नदी के बाएं तट पर निर्मित तिघरा मराछी तटबंध पर ग्राम एकौना में कटान स्थल पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य।
- 2.6 करोड़ की लागत से ग्राम तिघरा करहकोल कटाव स्थल पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य।
- 6.31 करोड़ की लागत से घाघरा नदी के बाएं तट पर ग्राम तकिया धरहरा में कटाव निरोधात्मक कार्य।
- 6.51 करोड़ की लागत से राप्ती नदी के बाएं तट पर निर्मित केवटलिया महेन तटबंध पर 3.150 किमी तक कटाव निरोधक कार्य।
- 2.15 करोड़ की लागत से गुर्रा नदी के बाएं तट पर भुसवल पिडरा तटबंध के किमी शून्य से 3.5 के मध्य पिच सड़क निर्माण कार्य।
- 1.47 करोड़ की लागत से करहकोल मार्ग का निर्माण कार्य।
- 11.44 करोड़ की लागत से पैना-गड़ौना- भुल्ली पिपरा मार्ग का शिलान्यास।
- 17.94 करोड़ की लागत से कंचनपुर-गौरयाघाट मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण कार्य।
- 1.74 करोड़ की लागत से रामपुर कारखाना ब्लाॅक के कुशहरी में गंडक नदी पर कटाव निरोधक कार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed