फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Details sought for online monitoring

Deoria News: ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए मांगा गया ब्योरा

Fri, 13 Jan 2023 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Details sought for online monitoring
ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए मांगा गया ब्योरा
विज्ञापन

देवरिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए जिले में बने 193 केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी केंद्रों से केंद्र का डीवीआर, सीसीटीवी एवं राउटर का ब्योरा निर्धारित प्रारूप पर मांगा है। प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद हर केंद्र के कक्ष में हो रही हलचल की जानकारी सीधे बोर्ड को होगी।
16 फरवरी से प्रस्तावित यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन व शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जनपद स्तर पर भी तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है। जिले से हाईस्कूल में 72003 एवं इंटर में 68210 को मिलाकर कुल 1,40,213 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों के डीवीआर, हर कक्ष में दोनो तरफ सीसीटीवी कैमरा एवं राउटर लगा है या नहीं, अब इसकी जांच की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने शुक्रवार को बताया कि परिषदीय बोर्ड परीक्षा वर्ष -2023 के लिए प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापकों से एमएस एक्सेल सीट पर अंग्रेजी वर्णमाला में डीवीआर, सीसीटीवी कैमरा व किस कंपनी का राउटर है, इसका जिक्र अनिवार्य रूप से करना है।
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम एवं कैमरे का नाम तथा यथासंभव सीपी प्लस व दहुआ कंपनी के डीवीआर/एनवीआर का प्रयोग किए जाने का विभागीय निर्देश है। निर्धारित प्रारूप के अंतर्गत परीक्षा केंद्र का नाम, विद्यालय कोड, कुल डीवीआर-एनवीआर की संख्या, इसकी कंपनी का नाम, इसका सीरियल नंबर व यूजर आईडी तथा क्लाउड आईडी व पासवर्ड स्टैटिक आईपी एड्रेस यदि हो तो डीवीआर-एनवीआर का चलने वाले साफ्टवेयर पेन ड्राइव में, राउटर कंपनी, कंप्यूटर सहायक, परीक्षा सहायक का नाम व मोबाइल नंबर आदि का जिक्र करना है। इस संबंध में सभी केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed