फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deputy Director Social Welfare took stock after reaching Ashram Method School

Deoria News: आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचकर उपनिदेशक समाज कल्याण ने लिया जायजा

Sun, 08 Sep 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Deputy Director Social Welfare took stock after reaching Ashram Method School
बरियारपुर क्षेत्र के मेहरौना मे पं दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति इंटर कालेज मे पहुँचे उपनिदेशक
- छात्रों के कुछ अभिभावकों से की बातचीत
विज्ञापन

- आसपास के ग्रामीणों से भी जाना स्कूल की व्यवस्था का हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/ बरियारपुर। समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक ने बृहस्पतिवार को आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में मौजूद गार्ड से मामले की जानकारी ली। इसके अलावा उपनिदेशक ने आसपास के ग्रामीणों से भी स्कूली व्यवस्था की जानकारी ली।
रामपुर कारखाना के मेहरौना स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बासी भोजन करने के बाद स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ने और इलाज के दौरान एक छात्र की मौत हो जाने से माहौल ठीक नहीं चल रहा है। सभी बच्चे घर जा चुके हैं। अभिभावक माहौल सही होने के बाद ही बच्चों को स्कूल भेजने की बात कह रहे हैं। मामले में प्रभारी प्रधानाचार्य सूर्यकांत राय निलंबित हो चुके हैं, जबकि भोजन आपूर्ति करने वाले ठेकेदार राजेश गुप्ता पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उपनिदेशक समाज कल्याण जय राम लखनऊ से सीधे आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे। विद्यालय पर पसरा सन्नाटा विषाक्त भोजन मामले की गवाही देता मिला। विद्यालय पर एक भी शिक्षक मौजूद नहीं था। उपनिदेशक ने गार्ड से मामले की जानकारी ली और विद्यालय परिसर का जायजा लिया। उन्होंने आसपास के लोगों और मेहरौना के ग्रामीणों से स्कूली व्यवस्था की तहकीकात की। ग्रामीणों ने भोजन व्यवस्था खराब होने की उपनिदेशक से शिकायत की। स्कूल परिसर का निरीक्षण और ग्रामीणों से बातचीत करने के बाद उपनिदेशक लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
राजकीय बालगृह, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मिश्रौलिया एवं खोराराम का औचक निरीक्षण
- खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने किया निरीक्षण, लिए सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने राजकीय बालगृह, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मिश्रौलिया बैतालपुर एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय खोराराम का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान तैयार खाद्य पदार्थों के कुल नौ नमूने लिए गए एवं उपस्थित बच्चियों को खाद्य सुरक्षा एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के संबंध में जागरूक किया गया। संग्रहीत नमूनों में तैयार की गई सब्जी, चावल, दाल, चीला, सांभर एवं रोटी सम्मिलित थे। सहायक आयुक्त खाद्य देवरिया विनय कुमार सहाय ने बताया है कि पाई गई कमियों के संबंध में विभाग द्वारा सुधार हेतु नोटिस दी जा रही है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम यादव, मानवेंद्र कुमार एवं राजू पाल सम्मिलित थे।

------------------
मृतक छात्र शिवम के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता दें सरकार : प्रज्ञानंद चौधरी
मेहरौनाघाट। समाजवादी पार्टी देवरिया के जिला उपाध्यक्ष प्रज्ञानंद चौधरी ने आश्रम पद्धति विद्यालय में फूड प्वॉयजनिंग के शिकार बच्चों के प्रकरण पर गहरा आक्रोश प्रकट करते हुए मृतक छात्र शिवम कुमार यादव के परिजनों को तत्काल उचित आर्थिक सहायता देने की सरकार से मांग की है। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का यह आलम है की छात्रों के जीवन से भी खिलवाड़ करने से जिम्मेदार बाज नही आ रहे हैं। सरकार से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकरण कि उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए व मृतक छात्र शिवम कुमार यादव के परिजनों को यथाशीघ्र उचित आर्थिक सहायता प्रदान करे, अन्यथा की स्थिति में समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed