{"_id":"6894ee47510d3815060b2a2c","slug":"department-preparing-demolition-of-george-school-buildings-begins-assessment-deoria-news-c-208-1-deo1009-160305-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जर्जर विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण की तैयारी में विभाग, आकलन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जर्जर विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण की तैयारी में विभाग, आकलन शुरू
Thu, 07 Aug 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवनों को चिह्नित कर लिए गए हैं। इन भवनों के ध्वस्तीकरण की तैयारी में बेसिक शिक्षा विभाग लगा है।
इसके लिए तीन सदस्यीय समिति से चिह्नित विद्यालयों की स्थिति का आकलन कराया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने बैठक कर आकलन का कार्य शुरू कर दिया है। इसकी रिपोर्ट विभाग को मिलने के बाद प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के विभिन्न ब्लॉकों में जर्जर भवनों वाले 234 विद्यालयों की सूची बनाई है।
इसकी जांच के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, लघु सिंचाई और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं की तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। समिति ने बैठक कर ब्लॉकवार विद्यालयों की जांच का जिम्मा लिया है।
कई ब्लॉकों में विद्यालयों की जांच शुरू हो चुकी है। एक सप्ताह के अंदर इसकी रिपोर्ट आने की उम्मीद ही है।
इसके बाद मरम्मत योग्य और ध्वस्तीकरण योग्य भवनों को चिह्नित कर लिया जाएगा। विभाग को रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।