फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria's friend reached in love with the girl, was threatening her

Deoria News: युवती के प्यार में दोस्त पहुंचा देवरिया, दे रहा था धमकी

Fri, 16 Feb 2024 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Deoria's friend reached in love with the girl, was threatening her
- नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से संबंध बनाने का मामला
विज्ञापन

- खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की है लड़की, पुलिस ने रेलवे स्टेशन देवरिया से पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। क्षेत्र के एक गांव की युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर संबंध बनाने वाला आगरा का युवक दोस्त, युवती को धमकी देते हुए शुक्रवार को देवरिया आ पहुंचा। युवती का आरोप था कि दिन-रात फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए वह मिलने के लिए बुला रहा था।
शुक्रवार को मां-बेटी थाने पहुंचीं और उसे पकड़ने के लिए पुलिस से गुहार लगा रही थीं। यहां की पुलिस ने जब नहीं सुना तो पीड़ित देवरिया पहुंच गईं। कोतवाली पुलिस ने युवक को सदर रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती सवा साल पहले पुणे में रहकर मोटर पार्ट्स की एक कंपनी में काम करती थी। उसी कंपनी में आगरा का एक युवक भी काम करता था। युवक ने झांसे में लेकर युवती को दोस्त बना लिया। दोनों के बीच प्रगाढ़ दोस्ती हो गई। आरोप है कि इसी बीच एक दिन युवक ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उससे संबंध बना लिए और उसी दरम्यान की कुछ फोटो और वीडियो भी बना लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद युवती को ले जाकर उसके कमरे पर छोड़ आया। जब युवती को इसकी भनक लगी तो वह चकित रह गई। फिर उसने युवक दोस्त से विरोध जताना शुरू किया। युवक तभी से उसे फोटो और वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देकर शांत कराता रहा। उधर, युवती उसी के चलते काम छोड़ गांव चली आई। अब युवक गांव में भी युवती को फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती को अपने पास बुला रहा था।
युवती की मां बेटी को लेकर शुक्रवार को थाने पहुंची और पुलिस से बताया कि युवक देवरिया आ पहुंचा है, लेकिन पुलिस उसे झूठ मान रही थी। इसके बाद महिला बेटी को लेकर देवरिया पहुंच गई और उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई। पुलिस ने युवक को रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

------
पूरा घटनाक्रम पुणे का है। वहीं केस दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा रही बात धमकी देने की, तो उसका नंबर ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही धरपकड़ की जाएगी। उन्होंने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने से अनभिज्ञता जताई।
-दीपक शुक्ला, सीओ, सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed