फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria young man riding car with baraatis created a ruckus henchmen

Deoria: बरातियों से कार सवार युवक की कहासुनी, गुर्गों के साथ घर में मचाया उत्पात,दुल्हन के चाचा समेत बारह घायल

Fri, 10 Feb 2023 10:05 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 10 Feb 2023 10:05 AM IST
सार

आरोपी करीब आधा घण्टा लूटपाट, तोड़फोड़ करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मारपीट में दुल्हन के चाचा समेत 12 लोगों को गम्भीर चोट आई है। विवाद का कारण सड़क पर खड़े बरातियों से कार सवार युवक की कहासुनी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Deoria young man riding car with baraatis created a ruckus henchmen
शादी वाल में घुसकर दबंगों ने की मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया के भटनी में शराब के नशे में धुत मनबढ़ों ने बृहस्पतिवार की रात देवरिया जनपद के बेहराडाबर गांव में जमकर उत्पात मचाया। करीब 30 की संख्या में पहुंचे मनबढ़ युवकों ने लाठी-डंडे, धारदार हथियार से लैस होकर बरातियों व घरातियों की जमकर पिटाई की। बाद में घर में घुसकर महिलाओं के गहने लूटे, तोड़फोड़ के साथ ही उनके साथ अश्लील हरकत की। आरोपी करीब आधा घण्टा लूटपाट, तोड़फोड़ करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मारपीट में दुल्हन के चाचा समेत 12 लोगों को गम्भीर चोट आई है। विवाद का कारण सड़क पर खड़े बरातियों से कार सवार युवक की कहासुनी बताया जा रहा है। दुल्हन के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


बेहराडाबर गांव में बृहस्पतिवार की रात जय प्रकाश पाण्डेय की बेटी की बरात क्षेत्र के मिश्रौली गॉव से आई थी। पाण्डेय चौराहे पर बराती नाचते-गाते द्वारपूजा के लिए जा रहे थे। तभी भरहेचौरा के छावनी टोला गांव निवासी युवक कार से मौके पर पहुंचा और बरातियों को सड़क से हटने को कहा। बरातियों ने थोड़ा इंतजार करने को कहा। कार सवार नहीं माना और भीड़ में ही कार घुसाने लगा इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इससे नाराज कार सवार युवक करीब एक घण्टे बाद अपने 30 साथियों के साथ जय प्रकाश पाण्डेय के दरवाजे पर पहुंच बरातियों व घरातियों को पीटने लगा। 
विज्ञापन


इसके चलते आयोजन स्थल पर भगदड़ मच गई। लोगों  ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। आरोपी इसके बाद घर में घुसकर रुपये, गहने लूटने के साथ ही महिलाओं से अश्लील हरकत की। करीब आधे घण्टे तांडव मचाने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए निकल गए। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने द्वारापूजा कराने के बाद विवाह संपन्न कराया। प्रभारी एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। केस दर्ज कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed