{"_id":"68d04fb1d68d1710cf09de2e","slug":"deoria-won-five-gold-medals-in-the-divisional-school-wrestling-competition-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-163783-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मण्डलीय विद्यालयीय कुश्ती में देवरिया ने जीते पांच गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मण्डलीय विद्यालयीय कुश्ती में देवरिया ने जीते पांच गोल्ड
Mon, 22 Sep 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। जनता इण्टर कालेज दुबौली, गोरखपुर में सम्पन्न मण्डलीय प्रतियोगिता में जनपद देवरिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। बालिका वर्ग में 6 प्रतिभागियों में से 5 ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया और बालक वर्ग में 11 प्रतिभागियों में से 8 ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
देवरिया जनपद की टीम टीम मैनेजर/टीम कोच सत्यम मिश्रा, विपिन बिहारी चन्द्र यादव, जितेंद्र कुमार, सुधांशु राय, सुभाष चंद्र दीक्षित प्रधानाचार्य के नेतृत्व में मण्डलीय प्रतियोगिता भाग लिया। विजयी प्रतिभागियों में बालिका वर्ग में शिवानी, सोम्या तिवारी, कंचन विश्वकर्मा, 14 वर्षीय प्रतियोगिता में और शीतल मोदनवाल, अंकिता यादव ने 17 वर्षीय प्रतियोगिता में विजेता होकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। बालक वर्ग में- शिवम, निर्भय, अनूप कुमार, अनिकेत, सूरज कुमार, अभिषेक यादव, नितेश और अंकित ने अपने अपने भार वर्ग में उप विजेता होकर सिल्वर मेडल प्राप्त कर देवरिया जनपद का नाम रोशन किया। विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में सलेमपुर तहसील के एम एस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरा दीक्षित भटनी की छात्रा शिवानी ने स्वर्ण पदक जीता है।