फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria Two women die in private hospital after delivery

Deoria: प्रसव के बाद निजी अस्पताल में दो महिलाओं की मौत, परिजनों ने शव को लेकर कोतवाली के बाहर किया प्रदर्शन

Mon, 19 Sep 2022 09:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 19 Sep 2022 09:34 PM IST
सार

परिजनों ने शव को कोतवाली गेट पर रखकर हंगामा किया। यह देख पुलिस उन्हें समझाने में जुट गई, लेकिन परिजन मुकदमा दर्ज कराने की जिद पर अड़े रहे। देर शाम को पुलिस ने तहरीर लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Deoria Two women die in private hospital after delivery
महिलाओं की मौत के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया के सलेमपुरनगर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में दो महिलाओं के प्रसव बाद हालत बिगड़ने पर सोमवार को रेफर कर दिया गया। दोपहर में दोनों महिलाओं की गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शाम को परिजनों ने शव को कोतवाली गेट पर रखकर हंगामा कर दिया। यह देख पुलिस समझाने में जुट गई, लेकिन परिजन मुकदमा दर्ज कराने की जिद पर अड़े रहे। देर शाम को पुलिस ने तहरीर लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद मामला शांत हुआ। जबकि दोनों नवजात शिशु सकुशल हैं।

विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के करौता गांव निवासी सर्वजीत उर्फ राणा की पत्नी रिंकू देवी (24) और लार थाना क्षेत्र के धकपुरा गांव निवासी छोटू की पत्नी संध्या (25) को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। आरोप है कि एक आशा कार्यकर्ता ने नगर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां ऑपरेशन के दौरान करीब 10 बजे रात में रिंकू ने लड़के को जन्म दिया और संध्या देवी को ऑपरेशन से लड़की पैदा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह दोनों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी तो अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे अपने वाहन से गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचा दिया, जहां इलाज के दौरान दोनों महिलाओं की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर सलेमपुर पहुंचे और कोतवाली गेट के सामने शव को रख कर हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने गुमराह कर महिलाओं को अस्पताल में भर्ती रखा जब हालत खराब हुई तो गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। मामला बढ़ता देख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। कोतवाल कपिल देव चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उधर, सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि अस्पताल पंजीकृत है। मंगलवार को टीम भेज कर जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed