{"_id":"6219f8803cb4df4f0239def1","slug":"deoria-sristi-yadav-daughter-trapped-in-ukraine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine war: यूक्रेन में फंसी रुद्रपुर की बेटी, 24 घंटे में खत्म हो जाएगा राशन पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ukraine war: यूक्रेन में फंसी रुद्रपुर की बेटी, 24 घंटे में खत्म हो जाएगा राशन पानी
Sat, 26 Feb 2022 03:23 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Feb 2022 03:23 PM IST
सार
सृष्टि ने बताया कि भारत सरकार जल्दी ठोस कदम नहीं उठाई तो छात्र भूख से मर जाएंगे। सृष्टि के माता-पिता युद्ध के बीच से बेटी को निकलने के लिए भारत सरकार से गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
यूक्रेन में फंसी देवरिया की बेटी सृष्टि यादव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र के मांगा कोरड़ गांव के रहने वाले अमरेंद्र यादव की बेटी सृष्टि यादव यूक्रेन में फंसी हैं। वह दनीप्रो मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा है। उनके साथ करीब 1000 भारतीय छात्र बम धमाके के बीच बंकर में छुपे हैं। वह तीन दिन से जगे हैं। उनका राशन पानी खत्म होने वाला है।
विज्ञापन
युद्ध के बीच मौत के मुंह में फंसी सृष्टि ने अमर उजाला से बात की। वहां की हालत बता कर रोने लगी। कहा कि अब जीवन बचना मुश्किल लग रहा है। सभी बच्चे डर से सहम गए हैं। दिन रात धमाका हो रहा है। हम लोग हॉस्टल के बेसमेंट में छुपे हैं।
विज्ञापन
कहा कि बेसमेंट को बंकर बना दिया गया है। राशन पानी सिर्फ 24 घंटे का बचा है। भारतीय दूतावास कोई मदद नहीं कर रहा है। दूतावास भारतीय छात्रों को उनकी हाल पर छोड़ दिया है। बात करने पर दूतावास के अधिकारी हाथ खड़ा कर ले रहे हैं।
विज्ञापन
सृष्टि ने बताया कि भारत सरकार जल्दी ठोस कदम नहीं उठाई तो छात्र भूख से मर जाएंगे। सृष्टि के माता-पिता युद्ध के बीच से बेटी को निकलने के लिए भारत सरकार से गुहार लगा रहे हैं।