फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

सड़क हादसे में युवक की मौत

Mon, 30 Dec 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
deoria
ोइल फोटो दिलीप कुमार यादव - फोटो : SALEMPUR
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

फोटो समाचार
............
- नवलपुर भागलपुर मार्ग पर महुआबारी के समीप हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नवलपुर-भागलपुर मार्ग पर महुंआबारी स्कूल के समीप सोमवार की सुबह करीब आठ बजे सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के इंतजार में करीब एक घंटे तक सीएचसी में शव पड़ा रहा। करीब एक घंटे बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो गांव के कोटेदार दिनेश यादव का पुत्र दिलीप कुमार यादव (19) अपने एक रिश्तेदार के घर से अपने घर स्कूटी से जा रहा था। अभी वह नवलपुर-भागलपुर मार्ग पर महुंआबारी स्कूल के समीप पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। घटना के बाद परिवार वालों के साथ बहन पिंकी व मां मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में कोतवाल डॉ. अनिल पांडेय ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed