फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria's Gauri Bazar's daughter-in-law Nidhi became personal secretary of the Prime Minister of the country

Deoria News: गौरीबाजार की बहू बनीं देश के PM की निजी सचिव, ससुराल में खुशी- लोगों ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

Tue, 01 Apr 2025 05:52 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 01 Apr 2025 05:52 PM IST
सार

निधि तिवारी मूलरुप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी के महमूरगंज की निवासी हैं। उनका विवाह कस्बा निवासी सुशील जायसवाल पुत्र भगवान जायसवाल से वर्ष 2006 में हुआ। पति सुशील एमबीबीएस एमडी है। जो वाराणसी में चिकित्सक पद पर तैनात है।

विज्ञापन
Deoria's Gauri Bazar's daughter-in-law Nidhi became personal secretary of the Prime Minister of the country
खुशी मनाते घर व मोहल्ले के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जनपद के गौरी बाजार की बहू देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की निजी सचिव नियुक्त हुई हैं। 2014 बैच की निधि तिवारी भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हैं। वह वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में उप सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उनके इस उपलब्धि पर पूरे परिवार सहित अन्य लोगों ने खुशी जताई है।

विज्ञापन


निधि तिवारी मूलरुप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी के महमूरगंज की निवासी हैं। उनका विवाह कस्बा निवासी सुशील जायसवाल पुत्र भगवान जायसवाल से वर्ष 2006 में हुआ। पति सुशील एमबीबीएस एमडी हैं, जो वाराणसी में चिकित्सक पद पर तैनात हैं। परिवार में पांच भाईयों में सबसे छोटे हैं। माता-पिता का निधन हो चुका है। अन्य भाई अपने कामकाज में लगे हैं।
विज्ञापन


विवाह के बाद भी निधि वाराणसी में रहकर तैयारी में जुटी रही। कठिन परिश्रम से निधि ने सिविल सेवा परीक्षा 2013 में उत्तीर्ण किया। इसके पूर्व वह वाराणसी में असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स) के पद पर कार्यरत रहीं। नौकरी के साथ ही वे सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटी रही। वर्ष 2013 में सिविल सेवा परीक्षा में 96 वी रैंक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएफएस निधि तिवारी प्रधानमंत्री मोदी की निजी सचिव बनने से पहले प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत रहीं। इससे पहले वह विदेश मंत्रालय के डिस-आर्मामेंट एंड इंटरनेशनल सिक्योरिटी अफेयर्स डिवीजन में अंडर सेक्रेटरी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed