{"_id":"66d4c01e079a5aaaf50e58e5","slug":"deoria-news-youth-from-khukhundu-area-dies-in-dubai-appeal-to-dm-to-ask-for-dead-body-deoria-news-c-208-1-deo1004-134150-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खुखुंदू क्षेत्र के युवक की दुबई में मौत, डीएम से शव मंगाने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खुखुंदू क्षेत्र के युवक की दुबई में मौत, डीएम से शव मंगाने की गुहार
Mon, 02 Sep 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 02 Sep 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सठियांव गांव निवासी एक 32 वर्षीय युवक की दुबई के अबूधाबी में रविवार की सुबह मौत हो गई। कंपनी में काम करते समय युवक एक सप्ताह पहले काफी ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा था। वहां के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। जैसे ही मौत की जानकारी परिजनों को हुई। पत्नी ने डीएम दिव्या मित्तल से मिलकर शव मंगाने की गुहार लगाई है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के सठियांव गांव निवासी भरत कुशवाहा पुत्र कमला भगत पांच भाईयों में सबसे छोटे थे। शादी के बाद पहली बार करीब एक साल पहले ही भरत शटरिंग के काम पर दुबई के अबूधाबी में एक कंपनी में नौकरी करने गए। भरत जब भी कंपनी में काम कर कमरे पर आते थे तो पत्नी और माता-पिता से बात कर हालचाल लेते थे। बताया जा रहा है कि बीते सोमवार को भरत कंपनी में काम करते समय काफी ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। जिसपर उन्हें वहां के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि कंपनी ने घटना की सूचना परिजनों को नहीं दी।
घरवालों से जब बातचीत बंद हुआ तो वह बेचैन हो उठे। परिजनों ने दुबई में ही 200 किमी दूर रह रहे गांव के अनिल शर्मा को भरत के बारे में जानकारी लेने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने पता कर परिजनों को घटना के बारे में बताया। हालांकि कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी। उधर, रविवार सुबह भरत की इलाज के दौरान मौत की खबर मिलते ही पत्नी बबिता कुशवाहा, मां सोनिया देवी और पिता कमला भगत का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी बबिता कुशवाहा ने डीएम से मिलकर पति के शव मंगाने के लिए गुहार लगाई है।