फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Wrestlers showed strength in wrestling competition

Deoria News: कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Thu, 29 Aug 2024 06:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 29 Aug 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Wrestlers showed strength in wrestling competition
मेहरौनाघाट। विकास खंड लार के ग्राम पंचायत संजाव के स्वामी परमहंस धाम टड़वा बारी स्थित भगवान आशुतोष के प्रागंण में बुधवार को पारंपरिक रूप से चली आ रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दशमी के दिन दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय पहलवानों के अलावा प्रदेश स्तरीय पहलवानों ने भी अपने कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आशीष पहलवान खुदिया ने अरुण पहलवान को आसमान दिखाया और विजयी रहे, देवानंद बनारस ने श्रीकांत गोरखपुर को पटकनी देकर विजयी रहे। बडहलगंज के पहलवान राहुल को बनारस के पहलवान इमरान ने पराजित किया। हस्तिनापुर के पहलवान विकास ने बरेली के राहुल को पटकनी दी। अयोध्या के पहलवान जितेंदर और बडहलगंज के वहरेंदर की कुश्ती बराबर रही। मऊ के निलेश ने हापुड़ के पहलवान अर्जुन को पराजित किया। भटनी के पहलवान सिकंदर ने मुरादाबाद के पहलवान मन्नू को 26 सेकेंड में ही आसमान दिखा दी। निर्भय ने ऋतु राज को व शालू ने दीपू को तथा बडहलगंज के कान्हा ने मईल के अरविंद को पटकनी दी। अयोध्या के मुन्ना ने मुरादाबाद के जितू को पछाडा। अयोध्या के धरमेंद्र ने गाजियाबाद के राहुल को मात दी। दर्जनभर से अधिक पहलवानों की कुश्ती बराबर में रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ पंडित श्रीप्रकाश धर दूबे ने फीता काट कर किया। संचालन भरत दूबे एवं निर्णायक की भूमिका में शेषनाथ साहनी ने निभाई। इस दौरान दंगल समिति के अनिल दूबे, शिवनरायन दूबे,विजय प्रकाश, भीम गुप्ता उदय भान मौर्य, गब्बर सिंह, रामसुंद, आशनरायन सिंह, रिक्कू दूबे, अनिल सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पहलवानों ने भी दिखाया अपनी कला

मेहरौनाघाट। प्रतियोगिता के मध्य में पहुंचीं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने महिला पहलवानों की कुश्ती को हाथ मिलाया। जिसमें खुशी देवरिया और गायत्री बरज के बीच हुआ जो बराबर छुटा तथा बनारस की सोनी ने साक्षी को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed