फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In Deoria, Villagers blocked the road by keeping the dead body of a farmer

Deoria News: सड़क पर किसान का शव रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, इस बात पर थी नाराजगी- जानें पूरा मामला

Sat, 07 Sep 2024 10:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 07 Sep 2024 10:24 AM IST
सार

नगवा गांव में किसान की मौत के मामले में शुक्रवार को परिजनों ने मृतक का शव रख कर सड़क जाम कर दिया। उन्होंने नरायनपुर-असवनपार मार्ग दो घंटे तक जाम रखा। पुलिस द्वारा गांव के ही पांच आरोपियों पर हत्या का अभियोग पंजीकृत होने के बाद ग्रामीणों ने सड़क से आवागमन बहाल होने दिया।

विज्ञापन
In Deoria, Villagers blocked the road by keeping the dead body of a farmer
सड़क जाम करते स्थानीय नागरिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नगवा गांव में किसान की मौत के मामले में शुक्रवार को परिजनों ने मृतक का शव रख कर सड़क जाम कर दिया। उन्होंने नरायनपुर-असवनपार मार्ग दो घंटे तक जाम रखा। पुलिस द्वारा गांव के ही पांच आरोपियों पर हत्या का अभियोग पंजीकृत होने के बाद ग्रामीणों ने सड़क से आवागमन बहाल होने दिया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को किसान बंधे की तरफ भैंस चराने गया था कि उन पर जानलेवा हमला हो गया। शुरुआत में जंगली जानवर के हमला करने की चर्चा थी। नगवा गांव के रहने वाले रामानंद यादव 65 वर्ष खेती करते थे। उनके पांच बेटे विदेश में रहते है। बृहस्पतिवार को दिन में करीब 11 बजे वह भैंस चराने के लिए राप्ती नदी के किनारे मराछी स्थान के समीप गए थे।
विज्ञापन


उनके गले से लेकर पेट तक नुकीले धारदार से चोट के निशान बने थे। लोग उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए। कुछ देर बाद ही किसान की मौत हो गई। पहले ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें किसी जंगली जानवर ने बुरी तरह से घायल कर दिया था, हालांकि किसी ने भी जानवर को नहीं देखा । मृतक के परिजनों ने पुरानी रंजिश में गांव के लोगों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी करने की मांग की। एसडीएम रत्नेश तिवारी और सीओ अंशूमन श्रीवास्तव ने सड़क जाम किए लोगों से बात की। परिजन पुलिस कार्रवाई पर अड़े रहे।


जिस पर पुलिस ने मृतक के बेटे धर्मेन्द्र यादव की तहरीर पर गांव के रामहरख यादव, रामलखन यादव, राजू यादव, मंटू यादव और गौतम यादव के खिलाफ केस दर्ज किया। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed