{"_id":"66ee05607737d7ea8f0b4fc7","slug":"deoria-news-video-of-pocso-accused-in-bloody-condition-goes-viral-two-in-custody-deoria-news-c-208-1-deo1004-135725-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लहूलुहान हालत में पॉक्सो के आरोपी का वीडियो वायरल, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लहूलुहान हालत में पॉक्सो के आरोपी का वीडियो वायरल, दो हिरासत में
Sat, 21 Sep 2024 04:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 21 Sep 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
पैकौली (देवरिया)।
सुरौली थाना क्षेत्र के कतरारी गांव निवासी एक युवक का खून से लथपथ हालत में सोशल मीडिया पर वीडियो बृहस्पतिवार रात से वायरल है। वीडियो में युवक रोते हुए दो लोगों पर चाकू से हमला कर घायल करने का आरोप लगा रहा है। शुक्रवार सुबह इस मामले में युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर अपहरण कर हमला करने का केस दर्ज पर उन्हें हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि युवक पर आरोपियों के परिवार की एक किशोरी को भगाने के मामले में पॉक्सो के तहत केस चल रहा है।
कतरारी गांव निवासी अमन कश्यप (25) पुत्र स्व. संजय निषाद का बृहस्पतिवार रात में एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह खून से लथपथ हालत में रो रहा है। वीडियो में वह दो लोगों का नाम लेते हुए चाकू मार कर लहूलुहान करने की बात कह रहा है। इधर शुक्रवार सुबह अमन की मां कमलावती देवी ने सुरौली थाना पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के अनुसार, अमन कतरारी चौराहे पर सामान लेने गया था। शाम करीब सात बजे दो लोग तीन अज्ञात लोगों के साथ चार पहिया वाहन से पहुंचे और अमन को जबरन वाहन में बैठाकर अपहरण कर लिया।
इसके बाद उसे जंगल में ले जाकर चाकू मार कर घायल कर दिया। अमन किसी तरह जंगल में भागा और रात करीब 9 बजे एक वीडियो बनाकर उन्हें ह्वाट्सएप पर भेजा। वीडियो देखने के बाद उन्होंने जब उसे फोन किया तो मोबाइल बंद बताने लगा। उसकी काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। मां की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया। उधर, रात से ही युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
गौरीबाजार में मिली युवक की लोकेशन
युवक की मां की तहरीर के बाद सुरौली पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस एसओजी व सर्विलांस की मदद से युवक की खोजबीन में जुट गई है। टावर लोकेशन खंगाला तो रात में 9 बजे के आसपास उसके मोबाइल की लोकेशन गौरीबाजार क्षेत्र में मिली। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया।
एक-दूसरे से बात करते थे युवक व किशोरी
अमन की मां के अनुसार, उनके बेटे का 16 साल की एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब डेढ़ वर्ष पहले अमन किशोरी को लेकर फरार हो गया था। इसके बाद उन्होंने उसे बुलाकर पुलिस के हवाले किया था। इसके बाद भी अमन और वह किशोरी बातें करना नहीं छोड़े थे। किशोरी के घरवालों ने उससे मोबाइल छीन लिया था। अमन ने अपने घर से एक मोबाइल फोन किशोरी को दिया था और बातें करता था। इसकी जानकारी हुई तो पंचायत बुलाई गई। दोनों को जमकर फटकार लगाते हुए एक-दूसरे से दूरी बनाने व कभी बात नहीं करने की हिदायत दी गई थी। इसके बाद उन्होंने अमन की शादी तय कर दी थी।
आरोप, तीन दिन पूर्व किशोरी के पिता ने हाथ-पैर तोड़ने की दी थी धमकी
युवक की मां ने आरोप लगाया कि अमन द्वारा किशोरी को मोबाइल देने की बात उसके पिता ने उन्हें बताई थी। कहा, तुम्हारा बेटा नहीं मानेगा, क्या चाहता है मैं उसका हाथ-पैर तोड़ दूं। इस पर मैंने कहा कि दोनों को आपस में बैठकर समझा दिया जाए।
किशोरी की मां ने एसपी से लगाई गुहार, कहा युवक ने पूर्व के मुकदमे से खार खाकर रची है कहानी
कतरारी गांव निवासी युवक का लहूलुहान हालत में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसकी मां की तहरीर पर आरोपी चाचा-भतीजे को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी की पत्नी ने एसपी संकल्प शर्मा को दिए गए पत्र में कहा है कि अमन कश्यप पर उनकी नाबालिग बेटी को भगाने का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी मामले में पुलिस ने अमन को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। उसी मुकदमे से बचने के लिए अमन, उसकी मां कमलावती आदि मेरी पुत्री को मोबाइल फोन उपलब्ध कराते हुए बात कर रहे थे। मेरी पुत्री पर भाग चलने का दबाव बना रहे थे। नहीं भागने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहा था। पीड़िता ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।