फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Victim meets SP with complaint of encroachment

Deoria News: कब्जा जमाने की शिकायत लेकर एसपी से मिली पीड़िता

Fri, 06 Sep 2024 04:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 06 Sep 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Victim meets SP with complaint of encroachment
देवरिया। रुद्रपुर के लक्ष्मीपुर गांव निवासी एक महिला ने भू-माफिया पर बैनामा जमीन का पिलर उखाड़ जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एसपी को आवेदन दिया है। महिला का आरोप है कि स्थानीय पुलिस की मदद से भू-माफिया ने करीब 40 लाख रुपये मूल्य की जमीन पर कब्जा जमा लिया। पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाते हुए जमीन को कब्जे से मुक्त कराते हुए कब्जा दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर गांव निवासी इंद्रावती देवी पति राजाराम जायसवाल ने एसपी संकल्प शर्मा से बृहस्पतिवार को मिलीं। उन्होंने अपने दिए गए आवेदन में कहा है कि गौरीबाजार थाना क्षेत्र के धतुरा गांव में गाटा संख्या-681 रकबा 0.033 हेक्टेयर का बैनामा ली हूं। विक्रेता ने 70.5 कड़ी पूरब से पश्चिम व 1172 कड़ी उत्तर से दक्षिण नापकर चारों तरफ पिलर गाड़कर कब्जा किया था। मैं उस जमीन पर करीब 50 ट्रॉली मिट्टी भी भरवाई थी। जिस पर एक भू-माफिया ने करीब 40 लाख रुपये की लागत की जमीन पर गाड़ा गया पिलर उखाड़ कर कब्जा जमा लिया है। इसे लेकर मैं डीएम, उप जिलाधिकारी व स्थानीय पुलिस के शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई आज तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इसके बाद मैं ट्रैक्टर लेकर पिलर उखाड़ने गई तो मुझे मारापीटा गया। वीडियो बनाने पर मेरा मोबाइल छिन लिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। एसपी संकल्प शर्मा ने आवेदन लेते हुए गौरीबाजार पुलिस को भू-माफिया पर कार्रवाई करते हुए पीड़िता को कब्जा दिलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed