फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Two suspected dengue patients found, admitted to hospital

Deoria News: डेंगू के दो संदिग्ध मरीज मिले, अस्पताल में भर्ती

Sat, 31 Aug 2024 05:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 31 Aug 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Two suspected dengue patients found, admitted to hospital
देवरिया। जिले में डेंगू पांव पसारने लगा है। चौबीस घंटे में संभावित दो नए संदिग्ध मरीज भर्ती किए गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इसमें मेडिकल कॉलेज का एक लिफ्ट ऑपरेटर भी है। सभी के ब्लड का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगा। इस समय वार्ड में तीन मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डेंगू को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन जिले में डेंगू के मरीज मिलने लगे हैं। इसमें गैर प्रांत से पीड़ित होकर आने वालों की संख्या अधिक है। शहर के एक मोहल्ले का रहने वाला मेडिकल कॉलेज का एक लिफ्ट ऑपरेटर पांच दिनों से बुखार से पीड़ित था। दवा लेने के बाद भी आराम न मिलने पर ओपीडी में दिखाया तो डॉक्टर ने भर्ती कर दिया। बिहार के दरौली क्षेत्र का एक युवक राजस्थान में काम के लिए तीन माह पहले गया, जहां 20 अगस्त से बुखार से पीड़ित हो गया।
विज्ञापन

दवा लिया और जांच कराई, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद बृहस्पतिवार को घर पहुंचा। इसके बाद परिजन शुक्रवार को उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि डेंगू के संभावित दो मरीज भर्ती किए गए हैं। वार्ड में कुल तीन मरीजों का इलाज चल रहा हैए उनके स्वास्थ्य में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed