{"_id":"66e352a1d76eb6d0e70558b4","slug":"deoria-news-thieves-entered-the-house-through-the-window-and-stole-jewelery-worth-lakhs-along-with-cash-deoria-news-c-208-1-deo1004-135097-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों के गहने उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों के गहने उड़ाए
Fri, 13 Sep 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
भटनी। जिगिना मिश्र गांव में खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत करीब पांच लाख के आभूषण चुरा कर फरार हो गए। छत पर सोया पूरा परिवार जब सुबह नीचे आया तो कमरों की हालत देख होश उड़ गए। कमरों में रखें आलमारी व सूटकेस के ताले टूटे और समान गायब थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस बृहस्पतिवार को पीड़ित की तहरीर अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस किया है।
भटनी थाना क्षेत्र के जिगिना मिश्र गांव निवासी नित्यानंद मिश्र खेती किसानी करते हैं। बुधवार की रात भोजन के उनके पिता रामवृक्ष मिश्र को दरवाजे पर सुलाकर परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर नित्यानंद मिश्र छत पर चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह उठकर नीचे आने पर कमरों के बिखरे समान देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पड़ताल में अलमारी व सूटकेश तोड़कर दो हजार नकदी, सोने का हार दस ग्राम, सोने की चेन सात ग्राम, सोने की अंगूठी महिला दो ग्राम, अंगूठी पुरुष तीन, मंगलसूत्र दो ग्राम, पाजेब चांदी सौ ग्राम व अन्य कीमती सामान चोरी मिली। सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि खिड़की के रास्ते घर में घुसकर चोरी की वारदात हुई है। अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।