{"_id":"66ee04566c82e9032702ec74","slug":"deoria-news-the-young-man-jumped-into-the-river-the-next-day-from-the-same-place-from-where-the-girl-had-jumped-deoria-news-c-208-1-deo1004-135785-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवती ने जहां से लगाई थी छलांग, वहीं से दूसरे दिन नदी में कूदा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवती ने जहां से लगाई थी छलांग, वहीं से दूसरे दिन नदी में कूदा युवक
Sat, 21 Sep 2024 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 21 Sep 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
भागलपुर। एक दिन पहले एक युवती ने भागलपुर पुल से छलांग लगा दी थी। अभी उसकी खोजबीन एनडीआरएफ टीम कर रही है। दूसरे दिन ठीक उसी स्थान पर एक युवक बाइक से पहुंचा। उसने मोबाइल निकाल फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा। इसके बाद उसने पुल से नदी में छलांग ला दी। नदी में छलांग लगाते देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुल के पास स्थित चौकी के सिपाहियों को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मोबाइल, गमछा, मोटरसाइकिल बरामद किया, युवक की तलाश की जा रही है।
लार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक (32) शुक्रवार सुबह नौ बजे घर से दवा लेने के लिए घर से निकला। इसके बाद सीधे बाइक से पुल पर पहुंचा। बाइक किनारे खड़ा की और फेसबुक पर मैसेज डाला कि मैं नीतू से प्यार करता हूं, और करता रहूंगा। हम भी जा रहे हैं उसी के पास, जिसकी वजह से ओ मुझसे दूर हुई है। जिसकी वजह से दूर हुई है उसको हम दोनों छोड़ेंगे नहीं...। इसके बाद बाइक के पास मोबाइल, गमछा पुल रेलिंग के पास रखकर नदी में छलांग लगा दी। यह देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी पर दी।
परिजन भी मैसेज पढ़कर आनन-फानन में पुलिस चौकी पर पहुंचे। बताया कि युवक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। गांव के पास ही दुकान चलाते थे। पुलिस ने मछुआरों, गोताखोरों व एसडीआरएफ की मदद से खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। एक दिन पहले उसी गांव की एक युवती उसकी प्रेमिका बतायी जाती है। एक रोज पहले उसने भी भागलपुर पुल से मोबाइल से बात करते हुए नदी में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को नदी में कूदे युवक-युवती दोनों के परिजन चौकी पर पहुंच तलाश में जुटे रहे। चौकी पर मौजूद एसआई अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों युवक व युवतियों की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ व गोताखोर नदी को खंगला रहे हैं।