फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Tempo driver who came to save two people in a dispute beaten up

Deoria News: दो लोगों के विवाद में बचाव करने पहुंचे टेंपो चालक को पीटा

Tue, 27 Aug 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 27 Aug 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Tempo driver who came to save two people in a dispute beaten up
खुखुंदू। स्थानीय चौराहे पर सोमवार दोपहर को एक टेंपो चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घटना की वजह से दो लोगों के बीच हुए विवाद के दौरान चालक ने बीच-बचाव कर दिया था। उसी से नाराज युवक ने सरेराह चौराहे पर उसकी जमकर पिटाई कर दी। चालक का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज कराया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के सुरहां गांव निवासी मुकेश कुमार टेंपो चलता है। सोमवार की दोपहर को वह कही से टेंपो चलाकर चौराहे पर आया और टेंपो से उतरकर बाथरूम करने गया। तभी पीछे से चालक पर एक युवक ने वार कर दिया। जब चालक जमीन पर गिर पड़ा तो युवक उसके ऊपर डंडे बरसाने लगे। नाक पर गंभीर चोट लगने से मुकेश लहूलुहान होकर तड़फड़ाने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकला। मुकेश ने इलाज कराने के बाद तहरीर दी है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed