फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Student attacked with fighter after calling him on the pretext of playing football, head broken

Deoria News: फुटबॉल खेलने के बहाने बुलाकर छात्र पर फाइटर से हमला, सिर फोड़ा

Thu, 29 Aug 2024 05:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 29 Aug 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Student attacked with fighter after calling him on the pretext of playing football, head broken
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नरौली भिखम प्राइमरी स्कूल पर नौवीं के छात्र को घर से बुलाकर कुछ मनबढ़ों ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि गांव का एक युवक फुटबॉल खेलने के बहाने छात्र को लेकर स्कूल पर पहुंचा। वहां पल्सर बाइक से पहुंचे तीन अन्य युवकों के साथ मिलकर फाइटर और लोहे के कड़ा से हमला कर छात्र को लहुलुहान कर दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। उधर, आरोपी घर छोड़कर फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के पिपरी उर्फ बंदी गांव निवासी अभिषेक कुमार (15) खुखुंदू कस्बे के शिवाजी इंटर कॉलेज में नौवीं कक्षा का छात्र है। मंगलवार की शाम को वह घर बैठकर पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच गांव का एक दोस्त उसे नरौली भिखम प्राइमरी स्कूल पर फुटबॉल खेलने की बात कहकर बुलाकर लेकर गया। वहां जाने पर बाइक सवार तीन युवक पहले से ही मौजूद थे। सभी हमलावरों ने अपने-अपने हाथों में फाइटर और लोहे का कड़ा पहना था और अभिषेक पर उससे वार किया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी, पुलिस जांच करने पहुंची थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed