फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Police officer who went to raid misbehaved with women, beat up the elderly bailiff and made him sit in the car

Deoria News: दबिश को गए थानेदार ने महिलाओं से किया दुर्व्यवहार, जमानती बुजुर्ग को पीटकर गाड़ी में बैठाया

Sun, 01 Sep 2024 05:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 01 Sep 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Police officer who went to raid misbehaved with women, beat up the elderly bailiff and made him sit in the car
भटनी। थाना क्षेत्र के भरौली गांव में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि हत्या के प्रयास के एक आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने आरोपी की पत्नी और अन्य महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। वह बिना महिला पुलिस कर्मी के महिलाओं के कमरे में घुस गए और आरोपी के पेश न होने पर मकान को बुलडोजर से ढहाने की धमकी दी। इस दौरान अपनी बात रख रहे बुजुर्ग के साथ गाली-गलौज की और उन्हें बुरी तरह पीटकर पुलिस की गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के भरौली गांव में लोकसभा चुनाव के दौरान दो परिवारों में मारपीट हो गई थी। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों पर हत्या के प्रयास आदि का केस दर्ज कर लिया। मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जो जमानत के बाद घर पर है। प्रकरण में एक आरोपी की तीन महीने बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एक सप्ताह पूर्व रात में प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया भरौली गांव में दबिश को गए थे। आरोप है कि वह बिना महिला पुलिस कर्मियों के आरोपी की पत्नी व अन्य महिलाओं के कमरे में घुस कर आरोपी की तलाश करने लगे। इस दौरान थानेदार ने महिलाओं से कहा कि मैं तुम्हारे बाप का नौकर नहीं हूं और न ही तुम्हारे बाप का खाता हूं। आगे कहा कि पति को बोल दो जमानत करा लें नहीं तो मकान को बुलडोजर से ढहा दूंगा। इसी बीच आरोपी के पिता ने बीच-बचाव करते हुए बेटे के बारे में कुछ नहीं मालूम नहीं होने की बात कही। इससे नाराज एसओ ने जमानत के बावजूद बुजुर्ग को गाली देने और पीटने के बाद गाड़ी में बैठा लिया। पुलिस के करतूत को परिवार के किसी सदस्य ने अपने मोबाइल में कैद कर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसपी से करने की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया ने कहा कि हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिस टीम गई थी। इस दौरान किसी ने वीडियो ने बनाया है, यह ड्यूटी का हिस्सा है कड़ाई करने पर ही आरोपी न्यायालय में हाजिर होते हैं। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराकर रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
भटनी पुलिस गंभीर धारा में लिप्त बदमाश को पकड़ने के लिए गई थी। जहां तक महिला के आरोप की बात है तो सीओ को इसकी जांच की जिम्मेदारी दी गई है।
-संकल्प शर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed