फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: On suspicion of being a thief, villagers tied a young man to a tree and beat him.

Deoria News: चोर के शक में ग्रामीणों ने युवक की पेड़ में बांध कर पीटा

Mon, 02 Sep 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Sep 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: On suspicion of being a thief, villagers tied a young man to a tree and beat him.
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के चकबुधन उर्फ सिंहपुर गांव में चोर के शक में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया। युवक को खंभे में बांधकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और थाना ले गई। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। इधर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो नामजद व आठ अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बरियारपुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में रविवार की सुबह गांव के कुछ युवकों ने एक अनजान युवक को जाते देखा। युवक को टोकने पर वह भागने लगा। गांव के युवकों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने युवक को रस्सी से खंभे में बांध दिया। चोर होने के शक में ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर दी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और थाना ले गई। बरियारपुर थानाध्यक्ष डा महेंद्र कुमार ने बताया कि मानसिक विक्षिप्त युवक की पिटाई में थाना क्षेत्र के चकबुधन उर्फ सिंहपुर निवासी मनीष यादव पुत्र कन्हैया यादव और शैलेश यादव पुत्र श्री यादव समेत सात आठ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed