{"_id":"66d8f1979336b412230abcc7","slug":"deoria-news-nine-youth-of-the-district-became-junior-engineers-chief-minister-provided-appointment-letter-deoria-news-c-208-1-deo1004-134413-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जनपद के नौ युवा बने अवर अभियंता, मुख्यमंत्री ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जनपद के नौ युवा बने अवर अभियंता, मुख्यमंत्री ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र
Thu, 05 Sep 2024 05:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। मिशन रोजगार के अंतर्गत संगणक और फोरमैन पद के लिए चयनित युवाओं को लखनऊ में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इसका सीधा प्रसारण कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में किया गया। जिसे सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका एवं जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की उपस्थिति में देखा गया। कार्यक्रम में चयनित जनपद के नौ युवाओं को भी नियुक्ति पत्र मिला है।
इस अवसर पर सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में प्रतिभा का सम्मान हो रहा है। बिना किसी सिफारिश एवं बिना रिश्वत दिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से योग्य लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने नवनियुक्त अवर अभियंताओं को शुभकामना देते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका ने सभी नवनियुक्त अवर अभियंताओं को बधाई दी और उनके सुखद भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पूर्ण मनोयोग से काम करने के लिए प्रेरित किया।
जनपद के जिन नौ युवाओं का चयन अवर अभियंता के पद पर हुआ है उनमें शोभित कुमार कनौजिया, अनीता पटेल, अरविंद पाल, अभिषेक प्रकाश, अवनीश यादव, श्रीधर राय, दीपक राव, शिवम त्रिपाठी एवं विशाल कुमार यादव शामिल हैं। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी आदि अधिकारी मौजूद थे।