फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: NIFA and Youth Brigade workers donated blood in memory of martyrs.

Deoria News: शहीदों की याद में निफा और यूथ ब्रिगेड कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

Thu, 15 Aug 2024 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 15 Aug 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: NIFA and Youth Brigade workers donated blood in memory of martyrs.
भलुअनी। स्थानीय कस्बा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निफा, स्वच्छ और स्वस्थ भलुअनी यूथ ब्रिगेड की ओर से बुधवार की शाम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 23 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। शहीदों को याद करते हुए सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दिया।
विज्ञापन

निफा जिलाध्यक्ष और यूथ ब्रिगेड संतोष मद्धेशिया के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि पल्लवी खरवार, नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश कुमार और विनोद सिंह गुड्डू ने शुभारंभ किया। जिसमें अमरनाथ वर्मा, शिवम पांडेय, चंदन गुप्त, विजय सोनकर, अखिलेश राजभर, रामप्रवेश मद्धेशिया, सूरज, सोमनाथ, सतीश चंद्र सहित 23 कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेट किया। आजादी के पूर्व संध्या पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए गणमान्यों का कहना था कि शरीर के नसों में दौड़ने वाला रक्त अनमोल है। इसे व्यर्थ में बहाने की जगह किसी का जीवन बचाने के लिए दान करना चाहिए। वहीं चिकित्सकों ने ब्लड डोनेट करने से होने वाले फायदे के बारे में बताया। रक्तदानियों, निफा, स्वच्छ और स्वस्थ भलुअनी यूथ ब्रिगेड कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन

मौके पर डॉ. रमेश सिंह, परामर्शदाता सुबोध चंद्र पांडेय, शुभम श्रीवास्तव, गोपाल, नन्हें खरवार, सुंदरी धनगर, मनोज मद्धेशिया, शिवकुमार, शेखर बरनवाल, राहुल, बालकेश्वर, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed