फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Much awaited bus station will be built in Barhaj, transport team took information

Deoria News: बरहज में बनेगा बहुप्रतीक्षित बस स्टेशन, परिवहन की टीम ने लिया जानकारी

Thu, 29 Aug 2024 04:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 29 Aug 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Much awaited bus station will be built in Barhaj, transport team took information
बरहज। परिवहन की टीम बुधवार को नगरपालिका कार्यालय पहुंची। जहां बस स्टेशन बनाये जाने के लिए जमीन आदि के बारे में जानकारी लिया। टीम की ओर से किए गए स्थलीय निरीक्षण आदि को लेकर लोगों में बहुप्रतीक्षित बस स्टेशन के बनने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

बाढ़ क्षेत्र के दौरे पर भदिला प्रथम गांव आईं डीएम दिव्या मित्तल से पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने नगर में बस स्टेशन बनवाने, रेलवे स्टेशन, नीलकंट महादेव मंदिर-मुक्तिधाम मार्ग आदि बनवाने को लेकर मांग पत्र दिया था। जिस पर परिवहन विभाग के राकेश त्रिपाठी टीम के साथ बरहज पहुंचे। जहां टीम ने पालिकाध्यक्ष और ईओ निरुपमा प्रताप से जमीन आदि के बारे में जानकारी लेते हुए स्थलीय निरीक्षण किया। परिवहन टीम द्वारा किए गए निरीक्षण को लेकर लोगों में हर्ष है।
विज्ञापन

हालांकि नगर में बस स्टेशन के लिए 2017 में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश तिवारी भलुअनी में चुनाव प्रचार में आए तत्कालीन परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से, जबकि वर्तमान सांसद कमलेश पासवान और विधायक दीपक मिश्र शाका भी आवाज उठा चुके हैं। पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने बताया कि नगर में बहुप्रतीक्षित बस स्टेशन के लिए जमीक की निशानदेही के आदि के लिए टीम आई थी। जिससे बस स्टेशन बनने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed