फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria news Mass Murder There is no section 144 in village, curfew has been imposed

Deoria Mass Murder: गांव में खाकी ही खाकी... धारा-144 नहीं, यह तो कर्फ्यू है; लोगों से पुलिस कह रही है-लौट जाओ

Wed, 11 Oct 2023 11:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 11 Oct 2023 11:23 AM IST
सार

रुद्रपुर कोतवाली इलाके के फतेहपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के 10 दिन बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। आसपास के चार किलोमीटर की दूरी में स्थित गांवों में तनाव और दहशत साफ नजर आता है। पूरे इलाके में हर चार किलोमीटर पर पुलिस का बैरियर लगा है। ऐसा लगता है कि गांव में धारा- 144 नहीं, कर्फ्यू लग गया है।

विज्ञापन
Deoria news Mass Murder There is no section 144 in village, curfew has been imposed
देवरिया हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बाबू! शहर-कस्बों में तो धारा-144 लगना तो सुना-देखा था, यह पहली बार है कि गांव में यह कार्रवाई की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात हैं। अगर एक सामान भी लेने के लिए घर से निकले तो पुलिस वाले पूछताछ कर रहे हैं। खेत में चारा लाने के लिए निकले तो पगडंडियों पर मौजूद पुलिसकर्मी कह रहे हैं-लौट जाओ। ऐसा लगता है कि गांव में धारा- 144 नहीं, कर्फ्यू लग गया है।
विज्ञापन


यह कहना है रुद्रपुर कोतवाली इलाके के फतेहपुर गांव के ग्रामीणों का, जहां सामूहिक हत्याकांड के 10 दिन बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। फतेहपुर छोड़िए, आसपास के चार किलोमीटर की दूरी में स्थित गांवों में तनाव और दहशत साफ नजर आता है। पूरे इलाके में हर चार किलोमीटर पर पुलिस का बैरियर लगा है।
विज्ञापन


पूरी कमान डाक बंगले में बैठकर एसपी संकल्प शर्मा संभाल रहे थे। एक-एक पल की गतिविधि लेने के साथ ही उन्होंने खुद ही मंगलवार की सुबह हर प्वाइंट का निरीक्षण किया। रुद्रपुर के लेड़हा और अभयपुर जाने वाले हर मार्ग पर मंगलवार की सुबह आठ बजे से ही पुलिस की नजर थी। रुद्रपुर मोड़ पर करीब 11 बजे एक बैरियर लगाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मी बाइक सवार और अन्य वाहनों से जाने वालों को रोककर चेकिंग कर रहे थे। इससे चार किमी की दूरी पर कतरारी चौराहे के पास भी पुलिस बैरियर था। रास्ता जब रुद्रपुर कस्बे की ओर मुड़ा तो उसरा बाजार के पास बैरियर लगाकर पुलिस कर्मी आने-जाने वालों को रोककर चेक कर रहे थे। 

Deoria news Mass Murder There is no section 144 in village, curfew has been imposed
देवरिया हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला।
यहीं पर सदर कोतवाली की सीमा समाप्त हो जाती है। इसके बाद बैरिया चौराहे के मोड़ पर किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं थी। केवल मीडियाकर्मी ही आ-जा रहे थे। अभयपुर गांव के लिए मुड़े रास्ते पर हर दस से बीस कदम पर पुलिस पिकेट तैनात दिखी। प्रेम यादव के घर से सौ मीटर के पास बैरियर लगाकर रोक दिया गया था। 

 

Deoria news Mass Murder There is no section 144 in village, curfew has been imposed
देवरिया हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला।
यहीं से पूरे अभयपुर के लिए रास्ता जाता है। किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं थी। चारों तरफ से यह टोला पुलिस कर्मियों से घिरा हुआ था। यहां से लेड़हा टोला जाने वाले रास्ते पर करीब एक किलोमीटर के सफर में आठ जगहों पर पुलिस पिकेट बनाई गई थी।

 

धारा 144 का असर यह रहा कि दोनों टोलों में सन्नाटा पसरा रहा। करीब 12 बजे अभयपुर टोला में प्रेम यादव के घर के पीछे की बस्ती की पड़ताल की गई तो लोग घरों के भीतर ही मौजूद थे। अधिकांश घरों में पुरुष नहीं थे।

 

Deoria news Mass Murder There is no section 144 in village, curfew has been imposed
देवरिया हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला।
70 वर्ष की एक महिला बकरी को चारा खिला रही थी। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा- बाबू हम कुछ नहीं जानते हैं, गांव में कर्फ्यू लगा है। पुलिस जाने नहीं दे रही है। एक किसान ने बताया कि गाय आठ लीटर दूध दे रही थी, अब इस समय छह लीटर हो गया है। 
 

उसे पशु आहार नहीं दे पा रहा हूं, क्योंकि बैरिया चौराहे पर जाने के रास्ते पर पुलिस लगी है और लौटा दे रही है। इसी टोले की एक महिला ने बताया-बुखार हो गया है। दवा के लिए चौराहे पर नहीं जा पा रही हूं, हर तरफ पुलिस लगी है।

 

Deoria news Mass Murder There is no section 144 in village, curfew has been imposed
देवरिया हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला।
सत्यप्रकाश दूबे के लेड़हा टोला के एक व्यक्ति बीमार हैं। वह दरवाजे के बाहर पड़े थे। बोले-मुंबई से लड़के फोन कर रहे हैं और घर आने को कह रहे हैं, लेकिन गांव का माहौल देखकर आने के लिए मना कर दिया है। गांव के व्यक्ति ने बताया कि वह दूध बेचकर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
 

दो दिनों से घर पर हैं। सत्यप्रकाश दूबे के घर को जाने वाले रास्ते पर काफी संख्या में पुलिस के जवान तैनात हैं। अगर इनकी तरफ कोई देख भी लेता था तो वे टोक देते थे-जाओ, यहां रुकना नहीं है।

ये है पूरा मामला

Deoria news Mass Murder There is no section 144 in village, curfew has been imposed
देवरिया हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed