{"_id":"693331b1d22d297ee7086f40","slug":"deoria-news-married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-male-friend-flees-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-169445-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पुरुष मित्र भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पुरुष मित्र भागा
Sat, 06 Dec 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
-किराये के मकान में बच्चों और पुरुष मित्र के साथ रहती थी महिला
रामलक्षन। इलाके के लक्ष्मीपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। फोन नहीं उठने पर उसका पुरुष मित्र घर गया तो वह फंदे से लटकी मिली, उसने शव को नीचे उतारा। मौके पर मोहल्ले वालों के जुटने पर वह फरार हो गया। मृतका पहले पति से अलग होने के बाद दूसरे युवक के साथ दो बच्चों को लेकर रहती थी। वह एक आर्केस्ट्रा ग्रुप में सहयोगी का काम करती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका गौरीबाजार के हरपुर गांव की निवासी बताई जा रही है।
कंचन देवी 36 रुद्रपुर कोतवाली के लक्ष्मीपुर गांव में एक किराए के मकान में रहती थी। शुक्रवार को कंचन देवी का मकान में शव मिला। मोहल्लेवासियों के अनुसार उसका पुरुष मित्र उसे फोन कर रहा था, जब कॉल रिसीव नहीं हुआ तो उसने दूसरे पड़ोसी को फोन कर पता किया। दरवाजा अंदर से बंद होने की सूचना पर वह पहुंचा और दरवाजा तोड़ अंदर घुसा। शव रस्सी से कुंडी के सहारे लटक रहा था।
पुरुष मित्र ने फंदे से कंचन के शव को नीचे उतारा और परिजनों को सूचना देने के बहाने मौके से फरार हो गया। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतका के दो बच्चे कृष्णा 6 वर्ष और अदिति 5 वर्ष है। मां का शव देख बच्चे रो रहे थे। बुजुर्ग मां आभा देवी बेटी का शव देख बदहवास हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि महिला एक साल से युवक के साथ रहती थी। उसके दोनों बच्चे पहले पति से ही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। सीओ हरिराम यादव ने कहा कि मौत के बारे में पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ रहने वाले युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है।