{"_id":"66d257923d94c145b605fad4","slug":"deoria-news-lok-adalat-is-a-powerful-medium-for-conciliation-agreement-district-judge-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-134041-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत सुलह समझौते का सशक्त माध्यम : जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत सुलह समझौते का सशक्त माध्यम : जिला जज
Sat, 31 Aug 2024 05:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश देवेंद्र सिंह ने कहा कि लोक अदालत सुलह समझौते का सशक्त माध्यम है। वादकारी आपसी सामंजस्य स्थापित कर अपना विवाद सुलझा सकते हैं।
जनपद न्यायाधीश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को दीवानी न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यह प्रचार वाहन लोक अदालत की सफलता में कारगर साबित होगा। आम जनमानस अपने सुलहनीय वादों को निस्तारित कराए और छोटे फौजदारी मामलों में अपने जुर्म स्वीकार करके अपना वाद समाप्त करा सकते हैं। न्याय चला निर्धन के द्वार के उद्देश्य को अपनाकर प्रचार वाहन द्वारा गरीबों को सुलभ व सस्ता न्याय दिलाने व विधिक जानकारी के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित होने वाले वादों के संबंध में जानकारी दी जा रही है।
प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सभी न्यायिक अधिकारी व संबंधित विभाग से एक साथ आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रचार वाहन 31 अगस्त को जिले के सभी विकास खंडों व तहसीलों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेगा।
विज्ञापन
इस दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छाया नैन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओमवीर सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत संजय कुमार सिंह व अन्य न्यायिक अधिकारी, लीगल डिफेंस कांउसिल, बैंक कर्मी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।