फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Kanhai was born late at night in pandals and houses...women sang 'Sohar Hua Jaighosh'

Deoria News: देर रात में पंडालों और घरों में जन्मे कन्हाई...महिलाओं ने गाया सोहर हुआ जयघोष

Tue, 27 Aug 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 27 Aug 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Kanhai was born late at night in pandals and houses...women sang 'Sohar Hua Jaighosh'
देवरिया। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को पूरे भक्ति भाव एवं धूमधाम से मनाया गया। आधी रात 12 बजे कान्हा के जन्म की खुशियों में पूरा जनपद सराबोर हो गया। नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...के जयकारे गूंजने लगे। घरों व मंदिर परिसरों में महिलाओं ने सोहर गाया। साधकों ने पूजन, आरती व भजन कीर्तन कर भगवान के जन्मदिन का उत्सव मनाया।
विज्ञापन

शहर के नगरपालिका परिसर में देर रात में नपाध्यक्ष अलका सिंह व ईओ संजय कुमार तिवारी की देखरेख में जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। यहां बनी आकर्षक झांकियां सभी को आकृष्ट कर रही थीं। परिसर में कलाकारों ने जागरण भी प्रस्तुत किया। पुलिस लाइन स्थित मंदिर में पुजारी पं. नारायण मणि त्रिपाठी की देखरेख में यजमान बने एसपी संकल्प शर्मा ने पूजन अर्चना की। यहां क्रम से दुकानें भी सजी रहीं। मेले में आए बच्चों व उनकी माताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

टाउन हाल के बगल में स्थित रामजानकी मंदिर में श्रीरामलीला समिति के पदाधिकारियों की देखरेख में पूजन अर्चन व महाप्रसाद कार्यक्रम चला। यहां भजन गायक श्याम शर्मा व गिरधारी शर्मा ने अपने भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कसया रोड स्थित श्याम मंदिर परिसर में पुजारी रविंद्र पाठक की देखरेख में पूजन कार्यक्रम हुआ। गायक अरुण पांडेय ने कृष्ण पर आधारित अपने भजनों से श्याम भक्तों से खूब जयघोष कराया। भक्ति वाटिका बालाजी मंदिर में पीठाधीश्वर स्वामी राजनारायणाचार्य की देखरेख में परिसर में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
गोशाला में जन्माष्टमी के अवसर पर डीएम ने किया पूजन
देवरिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं नपाध्यक्ष अलका सिंह ने सोमवार को पिपरपाती स्थित गौशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गो पूजन किया। सभी गौवंशों को तिलक व माला पहनाकर गुड, चोकर, हरा चारा, फल आदि खिलाया गया। डीएम ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार एवं गौ पालन के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस गौशाला पर 150 गाय संरक्षित हैं। इस दौरान सीवीओ डॉ. अरविंद कुमार वैश्य, ईओ संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।

हांडी महोत्सव में 2023 एमबीबीएस बैच की टीम रही विजेता, किया गया पुरस्कृत
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के धन्वंतरि छात्रावास में सोमवार को दही हांडी महोत्सव मनाया गया। इसमें वर्ष 2021, 2022 और 2023 के एमबीबीएस छात्रों ने भाग लिया, जिसमें 2023 एमबीबीएस बैच की टीम विजेता रही। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल और फैकल्टी की ओर से विजेता टीम को साढ़े सात हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed