फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Gave triple talaq on mobile three months ago from abroad, now thrown out of the house

Deoria News: विदेश से तीन माह पूर्व मोबाइल पर दिया तीन तलाक, अब घर से निकाला

Mon, 09 Sep 2024 05:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 09 Sep 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Gave triple talaq on mobile three months ago from abroad, now thrown out of the house
गौरी बाजार। क्षेत्र के ग्राम अर्जुनडीहा का एक तीन तलाक का मामला प्रकाश में आया है। एक महिला के पति ने विदेश से मोबाइल पर अपनी पत्नी को तीन तलाक इसलिए दिया कि वह मुंबई के एक लड़की से प्रेम करता है। पीड़ित महिला पति के इस बात को मजाक समझ रही थी, लेकिन उसका पति जब शुक्रवार को घर आया तो महिला से कहा कि मैंने तलाक दे दिया तो क्यों मेरे घर में रह रही हो। इसी बात को लेकर वह महिला के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इस मामले में गौरीबाजार पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर महिला के पति सहित सास, ससुर, ननद, भसुर, जेठानी पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गौरीबाजार थानाक्षेत्र के ग्राम अर्जुनडीहा निवासी रुबीना पत्नी कादिर अली ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा है कि वह मठिया माफी की निवासी है। उसका पिता नहीं है उसकी मां ने कुछ वर्ष पूर्व उसका विवाह अर्जुनडीहा में किया था। उसका एक बच्चा भी है। पति का मुंबई में एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है, उससे वह शादी करना चाहता है। मुझे रास्ते से हटाने के लिए उसने धर्म का सहारा लेते हुए तीन माह पूर्व मोबाइल पर बातचीत के दौरान उसे तीन बार तलाक बोल दिया, मैंने इसे मजाक में लिया। पर जब पति विदेश से एक दिन पूर्व घर आया तो महिला से बोला कि मेरे तलाक देने के बाद भी तुम घर में क्यों हो, यहां से जाओ। इसके बाद पति सहित परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर उसे मारा पीटा अैार बच्चे सहित उसे घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने बताया कि पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति कादिर, ससुर अल्लाउद्दीन, सास शहीदुन, ननद हसीना, भसुर हैदर अली, जेठानी हसीना खातून, ननद जुबैदुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed