फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Fraud case registered against quack running clinic without degree

Deoria News: बिना डिग्री क्लीनिक चला रहे झोलाछाप पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Fri, 20 Sep 2024 03:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Fraud case registered against quack running clinic without degree
भटनी। बलुआ अफगान के मुलायम चौराहे पर बिना डिग्री क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप के खिलाफ बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। बिहार प्रान्त का रहने वाला आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बुधवार शाम जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम के निरीक्षण में उसके फर्जी क्लीनिक के बारे में पता चला था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बिहार प्रांत के विजयीपुर थाना क्षेत्र के घाट बंधौरा गांव निवासी पंकज पटेल बलुआ अफगान मुलायम चौराहे पर कई वर्षों से क्लीनिक खोल मरीजों का इलाज करता था। बुधवार को डीएम दिव्या मित्तल के निर्देश पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक पर छापेमारी की तो पंकज इलाज करते पकड़ा गया। पंकज के पास से न क्लीनिक का पंजीकरण मिला और न ही कोई डिग्री।
विज्ञापन

जब टीम ने उससे इस बारे में बात की तो उसने कहा कि उसके पास सारे कागजात हैं पर गांव पर हैं। इस पर टीम ने उसे बृहस्पतिवार सुबह दस बजे कागजात लेकर भटनी सीएचसी पहुंचने को कहा। बृहस्पतिवार सुबह जब पंकज कागजात लेकर नहीं पहुंचा तो भटनी सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धनंजय कुशवाहा की तहरीर पर आरोपी झोलाछाप पंकज पटेल पर धोखाधड़ी, मेडिकल एक्ट आदि गम्भीर धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कुशवाहा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध डॉक्टरों और क्लीनिक चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बलुआ अफगान में एक अवैध क्लीनिक पर कार्रवाई की गई। फर्जी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article