फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Fighting in Mahatma Bharti Inter College Malkauli, co-clerk injured

Deoria News: महात्मा भारती इंटर कॉलेज मलकौली में मारपीट, सह लिपिक घायल

Sun, 01 Sep 2024 05:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 01 Sep 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Fighting in Mahatma Bharti Inter College Malkauli, co-clerk injured
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मलकौली गांव स्थित महात्मा भारती इंटर कॉलेज में शनिवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुईं। इसमें एक पक्ष के सह लिपिक गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के चलते घंटों अफरा तफरी मच गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बच्चे कॉलेज से घर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सह लिपिक को इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोनों पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के उकिना गांव निवासी आनंद कुमार यादव कोतवाली क्षेत्र के मलकौली गांव स्थित महात्मा भारती इंटर कॉलेज में सह लिपिक पद पर तैनात हैं। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि शनिवार को रोज की तरह कॉलेज गए थे। आरोप है कि परिचारक अभी उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर बनाने जा रहे थे, इसी बीच प्रबंधक व उनके साथ 10 से अधिक गुर्गे लाठी डंडे व हाकी से हमला कर दिए, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने घायल सह लिपिक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष के मझौलीराज धूस के रहने वाले रंभू प्रसाद पुत्र श्रीरामनाथ प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह महात्मा भारती इंटर कॉलेज मलकौली में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। सुबह करीब 07:35 बजे प्रबंधक द्वारा विद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका एवं कार्यव्यवस्था का जायजा लेने के बाद किसी कार्यवश चले गए। इसके बाद सह लिपिक आनंद कुमार यादव उपस्थिति पंजिका को लेकर मुझसे मारपीट एवं गाली-गलौज करते हुए मेरा गला दबा दिए और कहा कि तुम्हें जान से मार दूंगा। किसी तरह मैंने अपनी जान बचाई। सह लिपिक द्वारा जातिसूचक शब्दों के साथ भद्दी-भद्दी गालियां दी गई। इधर दोनों पक्ष से मिली तहरीर को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी कोतवाल रामचंद्र सिंह यादव ने बताया कि मारपीट में घायल सह लिपिक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया है। दोनों पक्ष से तहरीर मिली है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed